यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 25 मई 2021

शतावरी के फायदे

हैलो दोस्तों, कैसे है आप?
 आशा करती हूं आप सब अपने घरों में सुरक्षित होंगे ।
"भगवान हर जगह नहीं हो सकते थे,
इसलिए उन्होंने मां को बनाया।।"
ये जुमला बहुत बार सुना होगा आपने, लेकिन एक लड़की को मां बनने की इस प्रक्रिया में बहुत सारे चरणों से गुजरना पड़ता है। राहें कभी कभी बहुत मुश्किल होती है, इस सफ़र की। बहुत सारी ऐसी समस्या आ जाती है,जिनकी वजह से इस पड़ाव पर पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन हर मुश्किल का हल होता है, और आज हम उसी के बारे में बात करेंगे, जो महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी है:
जी हां "शतावरी" ये वही है जो महिलाओं की सारी समस्याओं का एक मात्र हाल है। बहुत से लोग इसके बारे में नहीं जानते होगें। तो चलिए फिर शतावरी के बारे में और इसके फायदों के बारे में जानते है:-
दोस्तों, शतावरी एक जड़ी बूटी है,जो बेल के रूप में पाई जाती है। इसकी बेल में जड़े होती है, इसकी एक बेल के नीचे कम से कम 100 जड़े होती है तथा इनकी लंबाई 100 सेंटीमीटर तक हो सकती है।
शतावरी को कुछ लोग शतावर नाम से भी जानते है। महिलाओं के लिए यह एक चमत्कारी जड़ी बूटी है। वैसे तो ये कई रंगों में पाई जाती है, लेकिन ज्यादातर ये सफ़ेद रंग में देखने को मिलती है। इसकी जड़ों को और पत्तियों को उपयोग में लाया जाता है। इसको पाउडर, जूस तथा गोलियों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
तो हम और समय न लेते हुए बात करते है इसके फायदों कि:
✓ शतावरी गर्भधारण में किस प्रकार सहायक है?
1. यह महिलाओं के शरीर हार्मोन के स्तर को संतुलित करता है।
2. महिलाओं में कामेच्छा को बढ़ाता है, जिससे वे तनाव महसूस नहीं करती।
3. मासिक धर्म के कारण महिलाओं को होने वाले दर्द से राहत दिलाती है।
4. हार्मोन्स असंतुलन के कारण कई बार गर्भ धारण नहीं हो पाता, इसके लिए शतावरी का उपयोग बहुत लाभ दायक है।
5. अगर किसी महिला को पीसीओडी, पीसीओएस, वैजिनल इंफेक्शन, यूरीन इंफेक्शन जैसी समस्या है तो उन्हें शतावरी का उपयोग करना चाहिए। इससे उन्हें जल्दी ही भूत अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
6. महिलाओं को कई बार सर्विकल म्यूकस ना बन की समस्या का सामना भी करना पड़ता है, जो गर्भ धारण ना होने का एक बड़ा कारण है, तो इसके लिए वो शतावरी का उपयोग जूस, पाउडर, या गोलियों के रूप में कर सकती है तथा इस समस्या से राहत पा सकती है।
7.जिन महिलाओं के स्तन विकसित नहीं होते उन्हें भी शतावरी का उपयोग करना लाभकारी होता है।
8. कई बार गर्भ धारण के समय महिलाओं को कब्ज जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है, शतावरी का नियमित सेवन उन्हे इससे राहत पहुंचाता है।
9. महिलाओं के स्तनों में दूध न बनने की समस्या आज कल आम है, तो इसके लिए उन्हें शतावरी पाउडर के साथ थोड़ा सा जीरा पाउडर मिलाकर सेवन करना चाहिए।

✓ शतावरी सौंदर्य निखारने में भी उपयोगी
1. यह एंटी एजिंग के रूप में कार्य करती है।
2. इसको मैनीक्योर, पेडिक्योर करवाते समय भी इस्तेमाल किया जाता है।
3. शतावरी को दूध को दूध में मिलाकर फेसपैक की तरह इस्तेमाल करने से मुंहासों से भूत जल्द छुटकारा मिल सकता है।
4. इसको घाव पर लगाने से घाव जल्दी भरता है।
5. शतावरी का सेवन आपको सूर्य की किरणों से होने वाले टेन से बचाता है।
6. त्वचा की कसावट को बनाए रखने के लिए एक ग्लास दूध के साथ इसका सेवन करे।

✓शतावरी बालों के लिए भी फायदेमंद
1. बालों की मजबूती के लिए अश्व गंधा तथा शतावरी पाउडर को दूध में मिलाकर इसका सेवन करने से लाभ होता है।
2. बालों को चमकदार बनाने के लिए आंवला पाउडर और शतावरी पाउडर का लेप बनाकर बालों के लगाना चाहिए।
3. शतावरी के सेवन से, इसके लेप को बालों में लगाने से डैंड्रफ जैसी समस्या से जल्द छुटकारा मिलता है।

तो दोस्तों, आज के लिए इतना ही, फिर मिलेंगे एक नए और उपयोगी विषय के साथ।
तब तक आप लोग अपना और अपनो का ख्याल रखिए।
शुक्रिया।।

2 टिप्‍पणियां:

हैप्पी बर्थडे पापा

  पापा मेरी मां के अलावा वो पहले इंसान है, जिसने मुझे हमेशा महसूस कराया कि मैं कितनी ख़ास हूं । आपने मुझे हमेशा ऐसे रखा है, जैसे मैं कोई रा...