यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 16 जून 2021

शाइनी नेल पॉलिश को मैट में कैसे बदले।

आजकल हम सब यही चाहते है कि ज़माने के साथ साथ हम अपने आप को अपडेट रखें, ये न सिर्फ़ आपकी और हमारी चाहत है, बल्कि आज के समाज की मांग भी है।
कपड़े, मेकअप, रहन सहन हर चीज में आजकल आपको थोड़े थोड़े समय बाद परिवर्तन देखने को मिलता है, और ये सिर्फ इसलिए क्योंकि आजकल समाज हर क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, तो हर कोई यही चाहता है कि हम पीछे क्यों रहे।
तो चलिए आज फिर कुछ नया अपनाते है, कुछ बदलाव करते है, अपने मेकअप के साथ!

कई बार हम बाज़ार जाते है और कुछ ऐसा ले आते है जो हमे अच्छा लगता है, लेकिन उस वक्त चलन में नहीं होता, तो ऐसे में हम क्या करे ?

दरअसल आजकल मैट का चलन काफ़ी बढ़ गया है मैट लिपस्टिक, मैट फाउंडेशन, मैट नेल पॉलिश आदि।
लेकिन हम बाज़ार जाते है, और  शाइनी लिपस्टिक, नेलपेंट हमें हमेशा ही अपनी और आकर्षित करते है, और हम अपने पसंदीदा रंग की शाइनी नेल पॉलिश ले आते है, लेकिन फिर कोई अनायास ही टोक देता है की आज कल तो मैट का चलन है। फिर हम पछतावा करते है की अपने दिल की सुनकर गलत प्रोडक्ट खरीद लाए, लेकिन उनको अब इस्तेमाल के बाद वापिस लौटाया भी नहीं जा सकता तो " ऐसे में क्या करे ?" यही प्रश्र आपके दिमाग़ में घूमता रहता है।
तो आइए मेरे पास आपकी इस मुश्किल का हल है।
जिससे आप बहुत ही आसानी  से शाइनी नेलपॉलिश को मैट लुक दे सकती है:
आइए जानते है कैसे:-
✓ हमारा पहला उपाय है " पाउडर"।

जी हां, आप पाउडर की मदद से शाइनी नेल पॉलिश को मैट में बदल सकते है।
आइए जानते है:-
1. आप अपने नेल पॉलिश की बोतल में कुछ मात्रा में कार्न स्टार्च या बेकिंग पाउडर मिलाएं।।
2. अब इसको अपने नाखूनों पर लगाए।
3. सूखने दें, और अब आप पाएंगे कि आपकी शाइनी नेल पॉलिश मैट में बदल चुकी है।।

✓हमारा दूसरा उपाय है " भाप"।
जी हां, आप भाप की मदद से शाइनी नेल पालिश को मैट में बदल सकते है।
आइए जानते है:-

1. सबसे पहले आप अपने नाखूनों पर नेल पालिश लगाए।
2. अब एक पैन में पानी गर्म करे, तथा अपने नाखूनों पर भाप लगने दे।
3. कुछ देर बाद अपने हाथ गर्म पानी से हटा ले।
4. अब आप पाएंगे कि आपकी शाइनी नेल पॉलिश मैट लुक में बदल चुकी है।।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही, फिर मिलते है एक और नए उपयोगी लेख के साथ ।
अपना व अपनों का ध्यान रखें, तथा खुश रहिए।

" याद रखिएगा दुनिया में सबसे मुश्किल काम है अपने आप को खुश रखना" 
तो कोशिश करते रहिए ।
  


शुक्रवार, 11 जून 2021

जादुई तरीके

काश मैं भी तुम्हारी तरह पतली होती, काश मैं भी तुम्हारी तरह हर पोशाक में बिलकुल फिट लगती...लेकिन ?
दरअसल कई बार हम दूसरों जैसा दिखने के चक्कर में कुछ भी करने को तैयार हो जाते है, लेकिन ये मुमकिन नहीं है क्योंकि हर इंसान अपने आप मे अलग होता है। 
जी हां, आप अपने आप को फिट रखने के लिए प्राकृतिक तरीके अपना सकते हैं, जैसे हेल्थी डाइट लेकर, योग करे आदि!
रुकिए रुकिए, इतना ही नहीं, मेरे पास आपके लिए कुछ ऐसा है, जिससे आप अपने हर अवतार में फिट लग सकती है, बस जरूरत है अपने वार्डरोब में थोड़ा बदलाव करने कि, अपनी कपड़ों को नए रंग देने कि, और थोड़ा सा बदलाव खुद में करने कि, तो चलिए फिर कुछ ऐसी तरकीब के बारे में जानते है जिन्हें अपनाकर आप और भी ज्यादा खूबसूरत लगेंगी:-

1. सही फिटिंग वाले कपड़े पहनें: जी हां, हम सही फिटिंग के कपड़ों का इस्तेमाल करके अपने आपको पहले से ज्यादा आकर्षक दिखा सकते है, लेकिन आपको ध्यान रखना है अगर आप मोटी है तो आप न ज्यादा फिटिंग वाले कपड़े पहने, और न ही ज्यादा ढीले। आपको अपने कपड़े की सही फिटिंग का ध्यान रखना होगा।

2. गहरे रंग के कपड़े पहनें: हमारे पहनावे में रंगों का बहुत अधिक महत्व है। आप अपने आप को स्लिम दिखाना चाहते है तो गहरे रंग के कपड़े पहनें। इससे आप पहले से ज्यादा फिट नज़र आ सकती है। आप जमुनी, काला, नीला, लाल, भूरा आदि रंगो के कपड़े इस्तेमाल कर सकती है।

3. गले के डिजाइन व आकार का ख़ास ध्यान रखे:
अगर आप खुद को थोड़ा स्लिम दिखाना चाहती है तो याद रखे कि कम गहराई वाले गले का आकार या डिजाइन आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आजकल बोट नेक डिजाइन चलन में है।

4. बड़े प्रिंट वाले डिजाइन वाले कपड़े न पहनें: जब भी आप कपड़ों का चयन करें तब ध्यान रखे कि आपको हमेशा छोटे प्रिंट वाले कपड़े लेने चाहिए, क्योंकि बड़े प्रिंट वाले कपड़े आपको और भी ज्यादा मोटा दिखा सकते है।

5. भारी साड़ियों के चयन से बचें: जब भी आप अपने लिए साड़ियों का चयन करे तो ध्यान रखे कि भारी साड़ियों से आप थोड़ी दूरी बना कर रखे क्योंकि नेट वाली साड़ी या फिर ज्यादा स्टोन वर्क वाली साड़ी आपको मोटा दिखा सकती है।

6. बालों को खुला न रखें: अगर आप थोड़ी मोटी है और आपकी हाइट भी कम है तो इसका आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप ड्रेसअप होते समय बालों को बांध ले, उन्हे खुला न छोड़े, क्योंकि खुले बालों में आप और ज्यादा मोटी और आपकी हाइट भी कम ही लगेगी। इसके लिए आप पोनी, बना सकती है, या आप खजुरी चोटी भी बना सकती है, या इसके लिए आप फ्रेंच चोटी भी बना सकती है, ये सभी आपके लुक को परफेक्ट कर देंगे।

7. हमेशा पतले बॉर्डर वाली साड़ी ही चुनें: अगर आप अपने लिए साड़ी खरीद रही है तो हमेशा पतले बॉर्डर वाली साड़ी ही ले। इससे आप और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी।

8. ब्लाउज़ का भी रखे ख़ास ख्याल: अगर आप साड़ी पहनने की शौकीन है लेकिन डरती है कि साड़ी में आपकी चर्बी दिखेगी, तो आप इस बात को ध्यान में रख कर साड़ी पहन सकती है। जब भी आप साड़ी ले तो अगर ब्लाउज़ हैवी है तो साड़ी हल्की और सिंपल ले, और अगर साड़ी में हैवी वर्क है तो ब्लाउज़ सिंपल ले।

9. डार्क मेकअप न करें: जी हां, आप इन भी किसी फंक्शन में जाए इस बात का ध्यान रखे कि डार्क मेकअप न करे, ये आपको उम्र से ज्यादा तथा और ज्यादा मोटी दिखा सकता है। जहां तक हो सके नेचुरल तरीके से ही तैयार हो।

10. हैवी ज्वैलरी का उपयोग न करें: अगर आप किसी भी पार्टी, फंक्शन में अपने आपको सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती है तो ध्यान रखे कि कभी भी बहुत हैवी ज्वैलरी का उपयोग न करे, हमेशा अपने लिए लाइट वेट एक्सेसरीज ही चुनें।

तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही, फिर मिलेंगे कुछ नए, और उपयोगी विषयों के साथ, तब तक खुश रहिए, खुश रखिए और स्वस्थ रहिए।
शुक्रिया।।

सोमवार, 31 मई 2021

Fight with your "fear"

 Hello friends kaise hai aap log?

M aapki host aur dost haazir hu ek baar phir aapke liye kuch khaas lekr...

To chaliye shuru krte hai...aaj mein aapko apne personal experience ke baare me btati hu...

Aap decide kijiyega ki mein sahi hu ya glt.

So let's go...

aaj life ka ek bhut zabardaast fanda samjh aa gya

actually saari problems ka reason sirf ek word h "FEAR "

kuch logo ke liy seriously ye sirf ek word h but vo log society me is trh ke naamon se jane jate h --- pagal , unsenseble.,characterless  etc...

actually har insaan ek fear me h ...or har ek ke alg alg fear h

kisi ko society me value ka fear

kisi ko job or promotion ka fear

kisi ko kisi ke rejection ka fear

kisi ko garibi ka fear

kisi ko dosti tutne ka fear

kisi ko pyar khone ka fear...

or ek sabse bada fear maut ka fear

** ab ek sidha sa solution h ki agr kisi ne society me value khoyi h to kya hua....society har chiz ko sirf char din yaad rkhti h uske baad vi naya shikar dhundh leti h

**kisi n job khoyi to kya bhut kaam h is duniya meor job bhi

**kisi ek ne reject kiya to kya hua vo akela to nhi bacha h duniya me

**koi garib hai to kya hua...kam se kam sukun ki nind to aayegi bhle hi ek roti km khane ko mile

**kisi ne dost khoya to kya hua ...thoda polite ho jao phir dekho saari duniya tumhari dost h

**kisi ne pyar khoya to kya hua ...pyar ek bin moosam ki barsaat ki trh hota h--kbhi kbhi umeed ho to bhi nhi milta or kbhi bina umeed ke hum pr bars jata h

**or sabse bada fear " maut " to doston ye to ek din ayegi hi to darna kaisa

doston believe me,,control ur fear and live life in a uncontrollable manner -------it works definitely 

BE HAPPY ALWAYS

शुक्रवार, 28 मई 2021

मासूम दिल

 

हैलो दोस्तों.....कैसे है आप?

मैं आपकी होस्ट और दोस्त आज फिर हाज़िर हूं आपके लिए कुछ नया, और ख़ास लेकर, जो हर बार की तरह आपको और आपके दिल को ताज़गी से भर देगा।


तो दोस्तों आज हम बात करने वाले है उस छोटे बच्चे के बारे में जिसे हम समझाते तो बहुत है, लेकिन अक्सर उसकी जिद के आगे हमें अपने घुटने टेकने पड़ते है। कभी कभी गुस्सा भी आता है ,उसकी नजायज ज़िद पर, लेकिन अगले ही पल बहुत सारा प्यार भी आता है उसकी बचकानी हरकतों पर, कभी कभी खडूस बन जाता है, लेकिन सच मानिए बहुत मासूम है। 


जी हां, मासूम ही तो है हमारा दिल...!


आज हम जिसकी बात कर रहे है वो हमारा मासूम सा, छोटा सा, प्यारा सा दिल है। दोस्तों, जानती हूं बहुत जिद्दी है, लेकिन यकीन मानिए एक छोटा बच्चा है,और हम सब को इसका बच्चो सा ही ध्यान रखना चाहिए। 


तो चलिए जो हमसे कुछ ज्यादा नहीं मांगता, जो सिर्फ ये चाहता है की हम अपनी ईच्छाओं को मारे ना, बल्कि उनके साथ हर पल को जी ले, आखिर वो क्या चाहता है,उसे क्या अच्छा लगता है, क्यों इतना जिद्दी है, उसके बारे में जानते है:


आप मानो या ना मानो... लेकिन दुनिया का सबसे बड़ा घुम्मकड़ हमारा दिल है । मिनटों में ना जाने कहां कहां घूम आता है।

कभी जब बारिश से सब सराबोर होता हैै, तब अचानक से ये गाड़ी लेकर खुली सड़क पर दूर तक निकल जाता है।।

फिर अगर इसे कोई रोक पता है तो वो है एक प्याली अदरक वाली गरम सी चाय और गरम गरम स्पाइसी सी मैगी.... फिर भी जब तक बारिश बन्द ना हो तब तक ये वापिस घर को नहीं आ सकता ।।

कभी कभी भरी दुपहरी में आइस क्रीम खाने के लिए ये मीलों की दौड़ तय करके उस साइकिल वाले तक पहुंच जाता है...जिसकी गोले वाली आइस क्रीम के लिए बहुत बार पनीर को भी रिजेक्ट किया है इसने...🙂

कभी कभी जब बादलों पर दूर तक धूप दिखाई नहीं देती तो ये मचल जाता है...और पहुंच जाता है फिर से उन बचपन के झूलो पर,फिर घंटो उन पर बैठ कर वो उन सारे दिनों की यादें समेटने लग जाता है..जो अब कभी वापिस नहीं आ सकते।।😔☹️

कभी कभी एक थका देने वाले दिन के बाद भी ये अपने आप रसोई की तरफ बढ़ जाता है... और फिर ढेर सारी मटर डालकर पुलाव बना लेता है... हां😒...मां जैसा स्वाद तो नहीं ला पता लेकिन बना लेता है...और खुद को ये एहसास दिला देता है कि ये अभी भी वो बच्चा है जो बचपन में कुकर की सीटी के साथ आने वाली खुशबू से अंदाजा लगा लेता था कि मां ने पुलाव बनाया है ।।🤗


जब कभी रात को नींद आने में आनाकानी करती हैं तो ये भी अपनी कुछ अधूरी ड्रीम डेस्टिनेशन पर निकल पड़ता है...

कभी पूर्णिमा के दिन ताजमहल का रात का नज़ारा देख आता है तो कभी बिना बताए ही धार्मिक हो जाता है ... और पहुंच जाता है गंगा आरती के लिए घाट पर ।।।🌌


कभी कभी जब रोजमर्रा की जिंदगी से ऊब जाता है तो बैग पैक कर निकल जाता है शिमला.... तो कभी मनाली...

और कभी कभी तो जनाब इंटरनेशनल टूर भी कर आते है ।।

अभी पिछले हफ्ते ही आए जनाब स्विट्जरलैंड से,अब इनको डर थोड़ी ही है किसी वायरस का🙊


जब कभी थकान होने लगे लोगों के दोगलेपन से... जब कभी पाला पड़े मतलबी लोगों से... या रिश्ते कभी बिना गलती के सज़ा देने लगे...तब भी वो चल पड़ता है मां के पास, उसकी गोदी में जहां बचपन में जाते ही सारी तकलीफ़ सारे दर्द ख़तम हो जाते थे ।।


अभीकल की ही तो बात है.... जनाब पहुंच गए मां के पास...


बहुत थका दिया मां को..ये बनाओ वो बनाओ..ये चाहिए वो चाहिए... यहां जाना है वहां जाना है... गोदी ले लो...गले लगा लो.... लोरी सुना दो


वो सब करो जो तुम पहले किया करती थीं ।।


जानती हूं थोड़ा ज़िद्दी है... मुझे समझना चाहिए इसे... लेकिन मै नहीं समझाऊंगी इसे..और ना ही ये सब करने से मना करूंगी😊


करने दो ना यार जो करना चाहता है...बच्चा है अभी ...और वैसे भी ये जो कर सकता हैं मुझे नहीं पता कि मैं कभी कर पाऊंगी या नहीं।।


और मैं तो कहती हूं आप भी कर लेने दो इसे इसके मन की,


क्या पता ये खुद जीते जीते आपको भी जीना सीखा दे।।🤗🤗








Show quoted text


बुधवार, 26 मई 2021

दालचीनी के फायदे

हैलो दोस्तों कैसे है आप?
मैं आपकी होस्ट और दोस्त एक बार फिर हाज़िर हूं एक नए विषय के साथ, एक नई उपयोगी जानकारी के साथ, तो दोस्तों आज हम बात करेंगे "दालचीनी" के बारे में। इस उपयोगी और लाभकारी मसाले एवम् औषधि से आप लोग भली भांति परिचित होंगे।
आज हम इसके जिन घटकों के बारे में बात करेंगे वे कुछ इस प्रकार होंगे:
✓दालचीनी क्या है?
✓दालचीनी के क्या फ़ायदे है?
✓दालचीनी के सेवन के नुकसान क्या है?

तो और अधिक समय न लेते हुए हम शुरू करते है:
दोस्तों दालचीनी का पेड़ एक सदाबहार पेड़ है। इसकी उत्पत्ति श्रीलंका में हुई थी। इसके पेड़ की ऊंचाई लगभग 18 मीटर तक हो सकती है। इसके पेड़ की अंदरूनी छाल से मसाले एवम् औषधि का निर्माण किया जाता है। इसके पत्तों का भी मसाले बनाने में उपयोग होता है। यह आकार में गोल तथा भूरे लाल रंग की होती है।
दाल चीनी की तासीर गर्म होती है,और यह वात एवम् कफ दोष को नियंत्रित करती है।
दोस्तों भारतीय परिवारों की रसोई में ये मसाला बहुत आसानी से मिल जाता है। इसको खाने का स्वाद बढ़ाने में भी इस्तेमाल किया जाता है।
यह साफ एक मसाला नहीं है बल्कि इसका उपयोग औषधि बनाने में भी किया जाता है।
तो आइए जानते हैं इसके फायदे:

1. मधुमेह रोगियों के लिए हितकर:
 यह मधुमेह के रोगियों के लिए वरदान से कम नहीं है। यह शरीर में इंसुलिन की प्रतिक्रिया को बढ़ाता है तथा शुगर के स्तर को सामान्य बनाए रखता है।

2. दिमाग़ की कार्य क्षमता बढ़ाता है:
अनेक शोधों से यह साबित हुआ है कि दालचीनी के सेवन से दिमाग की कार्य क्षमता बढ़ती है।

3. कैंसर से बचाता है:
जी हां, दाल चीनी पर हुए शोध हमे बताते है कि यह हमें कैंसर से भी बचाता है। यह कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।

4. कैल्शियम तथा मैगनीज का अच्छा स्रोत:
दाल चीनी फाइबर, कैल्शियम, तथा मैगनीज का अच्छा स्रोत होने के कारण पेट की बीमारियों की रोकधाम में सहायक है।

5. रक्त संचार को सामान्य रखती है:
दाल चीनी का इस्तेमाल शरीर में रक्त संचार को सामान्य करता है । कौमारिन नामक यौगिक के कारण इसमें खून को पतला करने के गुण है।

6. मानसिक रोग को दूर करता है:
दाल चीनी एंटी इंफ्लेमेट्री होती है, जिससे यह दिमाग़ के आंतरिक उतकों में होने वाली सूजन को कम करती है।

7. मुंहासों से छुटकारा:
दाल चीनी चेहरे एवम् शरीर पर होने वाले दानों और मुंहासों से छुटकारा दिलाती है। हालांकि इसका इस्तेमाल लेप बना कर करना चाहिए, इसको सीधा त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए।

8. मासिक धर्म को नियंत्रित करती है:
महिलाओं को मासिक धर्म खुल कर न आना, अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं से दाल चीनी बहुत जल्द राहत दिलाती है।

9. ओवुलेशन को सहारा देता है:
दालचीनी का निश्चित और नियमित सेवन महिलाओं को ओवुलेशन को सहारा देने में मदद करता है, तथा इसकी सहायता से उनको गर्भ धारण करने में सहूलियत होती है।

10. पुरुषों में शुक्राणु की संख्या बढ़ाने में सहायक:
इसके निश्चित और नियमित सेवन से पुरुषों में शुक्राणु की संख्या बढ़ती है तथा उनकी गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

✓ इसकी निश्चित मात्रा से अधिक सेवन करने से इसके कुछ नुकसान भी है जैसे:

1. निश्चित मात्रा से अधिक और लंबे समय तक इसका उपयोग करने से सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

2. इस का सेवन गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए, इससे उन्हें पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

3. गर्भवती महिलाओं के इसके सेवन से गर्भ गिर सकता है, तथा मिसकैरिज जैसी स्तिथि भी उत्पन हो सकती है।

तो दोस्तो आज के लिए बस इतना ही, फिर मिलेंगे एक नए विषय के साथ, तब तक आप सब अपना और अपनों का ख्याल रखिए।
शुक्रिया!!



हैप्पी बर्थडे पापा

  पापा मेरी मां के अलावा वो पहले इंसान है, जिसने मुझे हमेशा महसूस कराया कि मैं कितनी ख़ास हूं । आपने मुझे हमेशा ऐसे रखा है, जैसे मैं कोई रा...