यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 29 जनवरी 2025

हैप्पी बर्थडे पापा

 

पापा मेरी मां के अलावा वो पहले इंसान है, जिसने मुझे हमेशा महसूस कराया कि मैं कितनी ख़ास हूं । आपने मुझे हमेशा ऐसे रखा है, जैसे मैं कोई राजकुमारी हूं। हां, जानती हूं आपके लिए मैं किसी राजकुमारी से कम भी नहीं हूं ।


पापा हर इंसान अपने बच्चे को ऐसे ही रखता है ना, लेकिन ना जाने क्यों दुनिया को सिर्फ मां की देखभाल , प्यार , ममता और परवाह नजर आती हैं। लेकिन मुझे याद है पापा, जब बचपन में आप मुझे कहीं घुमाने ले जाते थे और भीड़ होने पर आप मुझे गोद में उठा लेते थे , मेरा हाथ कस के पकड़ लेते थे और जब कभी आप मंदिर लेकर जाते थे और मुझे कंधे पर उठाकर भगवान के दर्शन कराते थे। सच कहूं, तो वह दर्शन किसी वीआईपी दर्शन से कम नहीं थे।

 उस समय शायद नहीं लेकिन बड़े होते होते समझ आ गया, कि उन मंदिरो में मेरे भगवान ही मुझे कंधे पर बिठा , अपने भगवान के दर्शन करा रहे हैं ।।


जब मैं चलते चलते अक्सर गिर जाया करती थी, तो मेरे घुटनों की खरोच ने मुझसे ज्यादा तकलीफ आपको दी है।

 मुझे आज भी याद है , मेरी गलतियों पर मुझे प्यार से समझाने वाले सिर्फ आप थे। आपने कभी मुझ पर हाथ नहीं उठाया। मेरी किसी भी चोट ने मुझसे ज्यादा आपको रुलाया है ।

मैंने अक्सर लोगों को कहते सुना है" कि बाप एक ऐसा इंसान है जिस के साए में बेटियां राज करती हैं।" बहुत बड़े वाला सच है पापा । जब भी मैंने आपसे कुछ मांगा है, आपने मुझे लाकर दिया चाहे आपकी जेब खाली ही क्यों ना हो।

 आपने कभी एहसास नहीं होने दिया कि हम गरीब है । मैंने सब देखा है पापा, कि हमारे लिए आपने कभी खुद की सुध नहीं ली। घर में दो रोटी होती तो भी आप पहले अपनी प्रिंसेस को खिलाते थे।


कभी जब आप जिंदगी के सबक सिखा रहे होते थे, तब लगता था कि क्यों मुझे ऐसे बता रहे हैं, लेकिन आज मुझे आपके सिखाए सारे सबक याद हैं और हर सबक के साथ महसूस होता है कि, पापा इन जिंदगी के छोटे-छोटे हर पल में , मेरी परवरिश में, मेरे संस्कारों में, मेरे अच्छे में, मेरे बुरे में , हमेशा मेरे साथ खड़े होने वाले पहले और आखिरी इंसान हैं। 

 वैसे तो आसपास लोगों की भीड़ है पापा, लेकिन सच में साथ खड़े होने वाले सिर्फ आप हो।

मेरे परवरिश में , पालन पोषण में आप सब भूल गए पापा, आप भूल गए कि आपकी भी एक जिंदगी है, आपके भी सपने हैं, पसंद है, ना पसंद है, और आप तो यह तक भूल गए कि आज आपका जन्मदिन है ।



"हैप्पी बर्थडे पापा" भगवान करे मेरी आखरी सांस तक आप मेरे साथ हो।।"


 आपको पता है इस वाली बात पर लोग मुझे स्वार्थी कहेंगे, लेकिन कहते हैं तो कहते रहे मैं आपके बिना कुछ भी नहीं हूं, मैं जिंदगी के किसी भी मोड़ पर आपको खोना नहीं चाहती। और उस इंसान को तो बिल्कुल नहीं, जिसने मुझे उंगली पकड़कर चलना सिखाया, सही के लिए लड़ना सिखाया , जो जिंदगी के हर मुश्किल दौर में मेरे साथ डट कर खड़ा रहा ।

आपने अपने लाड और प्यार के बदले कभी कुछ नहीं चाहा। 

यह दुनिया बहुत कुछ देने का दावा तो करती है, लेकिन हर रिश्ते को बदले में कुछ ना कुछ चाहिए पापा। मैं यही चाहती हूं कि हर लड़की को मेरे पापा जैसे पापा मिले और मुझे हर जन्म में आप, ताकि हर जन्म में मैं पिटने से बच जाऊं।।


शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

दिवाली पर क्या करे जिससे लक्ष्मी मां की कृपा आप पर बनी रहे।

हैलो दोस्तों, आपको और आपके परिवार को मस्काली टीम की और से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

दोस्तों, ये तो सभी जानते है की दिवाली हिंदुओं का मुख्य त्यौहार है। यह कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है।
पुराणों के अनुसार इस दिन अर्ध रात्रि के समय लक्ष्मी जी सद्गहस्थों के घरों में विचरण करती है। इस दिन लोग अपने घर और बाहर को साफ करते है व सजाते है।
इस दिन की गई पूजा से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सद्गहस्थो के घरों में निवास करती है।

तो चलिए फिर जानते है कुछ ऐसी बातें जिससे लक्ष्मी जी आपसे प्रसन्न होगी और उनका आशीर्वाद आप पर बना रहेगा:
1. सुबह उठकर स्नान करे, स्वच्छ वस्त्र पहनें।

2. अब दिन भर के उपवास का संकल्प लें।

3. दिन में पकवान बनाएं व घर को और पूजा घर को पुष्पों से सजाएं।

4. मिठ्ठा अवश्य बनाएं व बड़ों को खिलाकर उनका आशीर्वाद लें।

5. इस दिन पूरा दिन सक्रिय रहें और दिन में न सोएं।

6. शाम को पुन: स्नान कर मां लक्ष्मी व गणेशजी की मूर्ति की स्थापना करें।

7. भोग के लिए प्रसाद बनाएं।

8. लक्ष्मी जी कि चौकी लगाएं। 

9. दोनों को तिलक लगाएं।

10.चौकी  के आसपास 26 दीपक जलाएं।

11. मौली, चावल, फल, गुड़, अबीर, गुलाल, धूप, मिठाई, आदि से विधिवत पूजा करें।

12. पूजा के बाद दीपक घर के हर कोने में रखें।

13. मां लक्ष्मी, गणेशजी, व कुबेर कि प्रतिमां पर पुष्प अर्पण करे व भोग लगाएं।

14. लक्ष्मी पूजन रात 12 बजे करने का विशेष विशेष महत्त्व है।

15.  रात्रि में जागकर मां लक्ष्मी का आवाहन करें।
तथा सुबह कूड़ा फेंकने जाते समय बोले " लक्ष्मी लक्ष्मी आओ, दरिद्र-दरिद्र जाओ।।

मंगलवार, 2 नवंबर 2021

विटामिन ए कितना जरूरी

दोस्तों, हम सभी जानते है कि विटामिन हमारे शरीर के लिए हमारी सेहत को बरकार रखने के लिए कितने महत्वपूर्ण है।
सिर्फ कोई एक नहीं बल्कि सारे विटामिन जैसे विटामिन ए, बी, डी, के, बी 12 आदि सारे ही हमारे लिए जरूरी है।
इस कड़ी में हम बात करते है विटामिन ए की। दोस्तों हम बचपन से ही सुनते और पढ़ते आए है की विटामिन ए हमारी आखों के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में अन्य अंगों जैसे त्वचा, बाल, नाखून, ग्रंथि, दांत, मसूढ़ और हड्डी को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन कभी कभी विटामिन ए की कमी हो जाती है, जिससे बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

तो चलिए जानते है कि विटामिन ए की कमी से आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा:

1. इस विटामिन की कमी के कारण हमें आखों से संबंधित बहुत सारी समस्या आ सकती है। आंखों में संकर्मण भी हो सकता है। 

2. विटामिन ए की कमी के कारण कई बार नाइट ब्लाइंडनेस जैसी बीमारी भी हो सकती है।

3. विटामिन ए कि कमी के कारण कई बार देखा जाता है कि शरीर पर दाने उभर आते है। तथा इन दानों के कारण पूरा शरीर लाल हो जाता है था इसमें खुजली भी महसूस होती है।

4. विटामिन ए की कमी के कारण बांझपन जैसी समस्याएं भी हो जाती है।

5. विटामिन ए की कमी के कारण महिलाओं को गर्भ धारण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

6. विटामिन ए की कमी के कारण गले में और छाती में इंफेक्शन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।

7. कई बार विटामिन ए की कमी के कारण दस्त की समस्या भी हो सकती है।

अब समस्या ये आती है कि हम कैसे जान सकते है कि हमें विटामिन ए कि कमी हो गई है। तो चलिए अब हम बात करते है कुछ लक्षणों की जिससे आप सुनिश्चित कर सकते है कि आपको विटामिन ए की कमी हुई है: 

1. शाम को  या रात को ठीक से न देख पाना।
2. आखों का पानी सूख जाना।
3. आखों के आगे धुंधलापन छा जाना।
4. मुंह के अंदर दाने निकल आना।
5. त्वचा खुरदरी होने लगती है।

तो दोस्तों अब हम इसके लक्षणों की पहचान कर चुके है, और ये क्यों होता है उन कारणों को जान चुके है। लेकिन अब हम आपको बताएंगे कि इसकी कमी से बचने के क्या उपाय है। इन उपायों को अपनाकर आप इसकी कमी से होने वाली समस्याओं से बच सकते है।

1. पत्तेदार सब्जियां अपने आहार में शामिल करे।
2. अतिरिक्त विटामिन ए वाले दूध का इस्तेमाल           करे।
3. अंडे की जर्दी को भी अपने डेली रूटीन डाइट        में जरूर शामिल करें।
4. मछली के तेल का सेवन आपको विटामिन ए          की कमी से बहुत आसानी से बचा सकता है।
5. अपने बच्चो को नियमित अंतराल पर विटामिन      ए की खुराक देते रहें।
6. संतरा, गाजर, पपीता जैसे पीले फल व सब्जियों      का सेवन अधिक मात्रा में करे।


सोमवार, 1 नवंबर 2021

जिंदगी जीने के लिए कुछ शानदार बातें

हमें बहुत आसान  लगता है, बल्कि हम इसके आदि हो चुके है ऐसे कामों में लगे रहने के जिन्हें हम कभी करना ही नहीं चाहते।
मैं चाहती हूं कि आपके पास ऐसी जिंदगी का अनुभव हो, जो अपने आप में ख़ास हो।
हमेशा याद रखें जब हम दुनिया के लिए या खुद के लिए सब बदलना चाहते है तो सबसे पहले हमें ये पता होना चाहिए कि हमारा अगला कदम क्या होगा।।
बहुत सारे लक्ष्यों को एक साथ लेकर चलने की बजाए बेहतर है कि हम अपनी प्राथमिकताओं को जाने और पहचाने।

तो चलिए फिर जानते है कुछ ऐसी बातों के बारे में जो आपकी जिंदगी को शानदार जीने में मदद करेगा:

1. खुद का सम्मान करे: जी हां, एक सफल जिंदगी की रह में आपको खुद को सम्मान देना सीखना होगा। अपनी कमियों को जाने, अपनी खूबियों को पहचाने, और अपनी कमियों के लिए अपने आप से नफरत करने की बजाए हर दिन उनको दूर करने की कोशिश करे। आपके जीवन के जो भी उद्देश्य है उनके प्रति सम्मान व्यक्त कीजिए। सपने देखने और उनको पूरा करने के लिए आपको अपना 100 परसेंट देना होगा।।

2. अपनी ताकत को पहचाने: जी हां, जब आप अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ रहे होंगे तो आपके सामने लाख चुनौतियां आएंगी। लेकिन फिर भी आपको अपनी जगह पर अडिग रहना होगा। अपनी रह में आप बेशक कई बार गिरे, लेकिन आपको गिरकर फिर उठना होगा।

3. अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार रहें: हमारे रिश्ते हमारी जिंदगी  को बेहतर और सफल बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इसलिए हमेशा अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार रहें। अगर आपने किसी रिश्ते को अपनाया है तो अपने दिल से अपनाए और उसे अपना 100 परसेंट दें। अक्सर ऐसा भी हो सकता है कि वो आपकी उम्मीदों पर खरा न उतरे, लेकिन फिर भी उसके लिए अपने मान में glt भावनाएं ना लाए। अपनी जिंदगी की मायूसियों को सहना सीखें।

4. रिस्क लेना सीखें: हम जानते है कि हम अक्सर कुछ नया करना चाहते है ,लेकिन मन हमें डराता है की कही कोई जोखिम न हो, लेकिन आपको जोखिम लेना सीखना होगा। चीजों से बिना डरें डील करे। खुद पर अपनी हिम्मत पर भरोसा रखें।

5. विनम्रता के साथ पेश आएं: कई बार जब हम अपने लक्ष्यों को हासिल कर रहे होते है तो अक्सर ये हमारे ऊपर हावी हो जाता है। ध्यान रखें अपनी सफलता को सिर पर न चढ़ने दे।

6. लोगो की मदद करे: जी हां, आप माने या न माने लेकिन लेकिन आप सफल तभी माने जाते है जब आपने अपने साथ साथ दुनिया के लिए भी कुछ किया हो। अपनी सफलता की रह में आने वाले लोगो को अपने साथ लेकर चले और जरूरत पड़ने पर उनकी हरसंभव मदद करे। 

7. जिंदगी को भरपूर जिएं: अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता दे, मेहनत करे, अपने आप को रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखें। ढेर सारी किताबें पढ़ें, अपने दोस्तों और अपने अपनों के साथ जोर से हंसे, अच्छा खाना खाएं और जीत हो से प्रकृति के साथ समय बताएं। इससे आप जमीन से जुड़े रहेंगे।हर दिन अपना 100 प्रतिशत दे। 
फिर देखें जिंदगी कितनी शानदार लगती है। 

रविवार, 31 अक्टूबर 2021

पापा की परी

अभी पिछले हफ्ते ही अपनी एक दोस्त से मिली, बहुत खुश हुई वो मुझसे मिलकर, लेकिन उसके गोरे गालों पर जो लाली हुआ करती थी, उसकी आखों में जो भविष्य को लेकर उम्मीदें और चमक हुआ करती थी, उसकी आवाज में जो खनक हुआ करती थी वो आज कही गुम सी थी। बहुत टटोला मैंने उसे, बहुत पूछने की कोशिश कि लेकिन एक ही ज़वाब था कि "मैं बिल्कुल ठीक हूं"। फिर जब मैंने कड़ाई से पूछा तो रो पड़ी। और रूंधे गले से बताया कि ससुराल की दांव पेंच में फंसी है । मैंने पूछा कि "मतलब", तो बोली की यार एक गरीब बाप की बेटी हूं ये सब तो होगा ही।। बस फिर मैं सारा माजरा समझ गई। और शायद आप लोग भी समझ गए होंगे।  
दोस्तों, आज भी हमारे बीच ऐसे बहुत से लोग है जो एक गरीब इंसान को इंसानों की तरह नहीं बल्कि जानवरों की तरह समझते है। अगर घर में एक बहु ज्यादा धन लेकर आ जाए और दूसरी ना लाए तो ये शायद वही जान सकती है कि उसपर क्या बीत रही होती है। उसके साथ हर बात में फर्क किया जाता है। कई बार तो उसके अस्तित्व को ही सिरे से नकार दिया जाता है। कई बार इन्हीं सब परिस्थितियों से हार कर ये गरीब परिवार की बेटियां या तो खुद ही आत्महत्या कर लेती है या फिर ससुराल वाले इन्हे मार देते है। 

तो आज मैं आपके लिए उस गरीब बाप की बेटी का दर्द कुछ पंक्तियों में व्यक्त करना चाहूंगी, लेकिन उससे पहले मैं कहना चाहूंगी कि बेटियां सबकी एक जैसी होती है चाहे वो गरीब कि हो या अमीर कि, तो जीतना हो सके उनको प्यार दे, सम्मान दे, उन्हें बहू नही बेटी बनाकर रखें, आखिरकार वो वही शख्सियत है जो आपके परिवार को आपके वंश को आगे बढ़ाएगी।। वो कितने दर्द में भी मुस्कुरा रही होती है, इन पंक्तियों के माध्यम से समझने की कोशिश कीजिएगा:

कोई बोल ले अगर प्यार से तो पल में पिगल जाती हूं, इन ऊंचे लोगो की महफिल में , मैं किसी कोने में नजर आती हूं,
किसी के बेवजह कुछ कहने पर भी न जाने क्यों अपनी चुप्पी नहीं तोड़ पाती हूं,
हां, मैं वही गरीब बाप की एक संस्कारी बेटी हूं।।

लोग कहते है जमाने के साथ बदलो लेकिन मैं आज भी सूट पर वही छोटी सी बिंदी लगती हूं, 
अपना सा जानकर लोगो पर मैं फिर भरोसा कर जाती हूं,
फिर टूटती हूं थोड़ा, फिर थोड़ा संभल जाती हूं,
हां, मैं वही गरीब बाप की एक संस्कारी बेटी हूं।।
लोग मेरा होना नकार देते है, और मैं फिर भी सह जाती हूं,
सब को सब नया मिलता है यहां, और मैं हमेशा बचा हुआ ही पाती हूं,
कोई गलत होकर भी सही है यहां, और मैं सही होकर भी बहुत बुरी हो जाती हूं,
क्योंकि हां, मैं वही गरीब बाप की एक संस्कारी बेटी हूं।।
मां ने कहा था कि वहां सब अपने है तेरे, लेकिन यहां तो मैं अपनेपन को तरस जाती हूं, 
कितनी ही कोशिश कर लूं, दिलों में जगह कहां बना पाती हूं,
"गाड़ी लेकर भी आई " हमारा घर नहीं भरा" उनके अनकहे शब्दों में अक्सर मैं यही सुन पाती हूं
हां, मैं वही गरीब बाप की एक संस्कारी बेटी हूं।।
कभी कभी सोचती हूं कि खुद को खत्म कर लूं, लेकिन फिर मैं थोड़ा रुक जाती हूं,
मां पापा की तस्वीर को फिर में कस के गले लगाती हूं,
हां, पापा संस्कारी हूं, पर कमज़ोर नहीं मैं,
इस दुनिया से निपटना भी मैं अच्छे से जानती हूं,
यहां संस्कारों की कोई अहमियत नहीं हैं पापा, इन्हे तो दिखावा चाहिए जो मैं कर नहीं पाती हूं,
इनकी इस दिखावटी दुनिया को मैं, फिर सिरे से नकारती हूं,
इसलिए सब के लिए मैं बुरी हूं पापा,
लेकिन जानती हूं की आज भी आपके लिए मैं आपकी परी हूं पापा।।
ये जिंदगी के अंधेरे है, ये सबको काटने होते है , 
इसलिए समझाकर दिल को अपनी लड़ाई अब मैं खुद ही लड़ती हूं,
सपने देखने लगी हूं खुद के लिए, लेकिन किसी से कोई उम्मीद नहीं करती हूं,
और हां पापा मैं गर्व से कहती हूं, कि हां, मैं वही गरीब बाप की एक संस्कारी बेटी हूं।।




शनिवार, 21 अगस्त 2021

शाम ढलते ही

 पिछले कुछ सालों से याद ही नहीं कि कब मैं सुकून के दो पल बैठकर महसूस कर पाई हूं। बस भागती जा रही हूं, ना तो ये पता है कि रास्ता सही भी है , और न ये पता है कि और कितना बचा है।
ये भी नहीं पता कि खुद के लिए भाग रही हूं या जिंदगी मुझे भगा रही है।
जब स्कूल में थे तो दिल करता था कि जल्दी से जल्दी बड़े हो जाए। अपने फैसले खुद ले पाएं। लेकिन जब से बड़े हुए है जिंदगी सिर्फ भगाए जा रही है।
दरअसल जिंदगी और इस जिद्दी दिल की ठनी हुई है, जिंदगी मुझे अपने हिसाब से चलाना चाहती है और दिल अपने हिसाब से।
सच में वो बचपन वाली जिंदगी बहुत हसीन हुआ करती थी। जो दिल करता था वो किया करते थे। जब भी कोई दिक्कत परेशानी हुआ करती थी तो मां हुआ करती थी पास, बस एक बार प्यार से सिर पर हाथ रख देती थी तो लगता था कि पूरी दुनिया बस हमारे ही इर्द गिर्द घूम रही है।
और कभी प्यार से गोदी में उठाकर माथा चूम लेती थी तो ये दिल सातवें आसमान पर होता था। 
उस समय समझ नहीं थी फिर भी सुकून था। आज इस समझदारी ने सारा चैन छीन लिया है। 
बड़े हो गए,  शादी हो गई, सेटल हो गए, लेकिन ये दिल आज भी उन पुराने दिनों में लौटना चाहता है, जहां मां और उसका ढेर सारा प्यार हुआ करता था।

काफी समय बीत गया उस घर से विदा हुए,
काफी समय बीत गया नई दुनिया बसाए हुए
पर ना जाने क्यों शाम ढलते ही ये दिल उस घर पहुंच जाता है
मां की आवाज़ सुनने को ये दिल यूंही मचल जाता है
महक वो मां के खाने की महसूस करना चाहता है 
वो हर त्यौहार उनका बहुत चाव से मानना,
वो हर रोज सुबह जल्दी उठ जाना,
हम सब को खिलाकर फिर खुद खाना,
शाम को पापा के ऑफिस से आने का इंतजार करना,
हर जन्मदिन पर हमें नए कपड़े दिलाना,
और खुद कई त्यौहार उसी पुरानी लाल साड़ी में बिताना,
हमारे बीमार पड़ने पर उनका वो रात भर जागना,
हर बार पापा की डांट से हमें बचा लेना,
हमारी तकलीफ में खुद आंसू बहाना,
बहुत याद आता है वो घर जहां सिर्फ और सिर्फ अपनापन होता था।

बहुत मुश्किल से दिल को समझाती हूं कि वो दिन बीत गए, अब उन दिनों को तुम सपने में जी लिया करो।

उन दिनों को याद कर मैं कुछ इस तरह जी पाती हूं,
आज भी मां से किए वो सारे वादे निभाती हूं,
सबको खुश रखने कि कोशिश में मैं खुद को भूल जाती हूं।
मैं भी अब मां की तरह सब को खिलाकर फिर खुद खाती हूं,
चाहे कितना ही लेट सोना हो फिर भी हर सुबह 5 बजे उठ जाती हूं,
अपने अरमानों को अब में दिल के किसी कोने में दफनाती हूं,
कभी कभी मां की ही तरह मैं परिस्थितियों से समझौते भी कर जाती हूं।

जानती हूं कि वो दिन अब लौट कर नहीं आयेंगे,
इसलिए मैं इस अड़ियल दिल को कई बार समझाती हूं,
जानती हूं की वो सिर्फ मां नही भगवान है मेरी, 
इसलिए अब भी तकलीफ होने पर सिर्फ उनको बताती हूं।।

शनिवार, 7 अगस्त 2021

रीठा के फ़ायदे

रीठा एक ऐसी जड़ी बूटी जो हर महिला के लिए सबसे ज्यादा विश्वसनीय विकल्प है उनकी बालों की समस्याओं के लिए।
जी हां दोस्तों, हमारे घरों में हमारी दादी, नानी, मम्मी रीठा का प्रयोग अपने बालों की देखभाल के लिए करती है। यह आज का नहीं बल्कि सदियों पुराना उपाय है जो बालों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। 

तो चलिए फिर ज्यादा समय ना लेते हुए हम बात करते है रीठा कि:
रीठा एक प्राकृतिक जड़ी बूटी है। इसका पौधा 20 मीटर की ऊंचाई तक बढ़ सकता है। ये पौधा एक संतुलित तापमान में पनपता है। तथा एक पर्याप्त मात्रा में उपजाऊ मिट्टी में ही पनपता है।
रीठा एक सदियों पुरानी जड़ी बूटी है, जिसको बालों के देखभाल के लिए जाना जाता है लेकिन इसके और भी अनेकों फायदे हैं। 
तो चलिए फिर इसके फायदों के बारे में जानते है: 

1. त्वचा के लिए बढ़िया: रीठा एक प्राकृतिक मॉश्चराइजर भी है। इसलिए इसे त्वचा के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके उपयोग से त्वचा में निखार आता है। तथा त्वचा को एक टोन लाइट भी करता है।

2. पिंपल का दुश्मन: जी हां, रीठा के नियमित उपयोग से आप अपने ज़िद्दी मुंहासों से छुटकारा पा सकते है। यह त्वचा कि गहराई से सफाई करता है तथा त्वचा संबंधी परेशानियों से छुटकारा दिलाता है।

3. बालों के स्वास्थ्य के लिए: रीठा का प्रयोग बालों की देखभाल के लिए किया जाता है। यह आज का नहीं बल्कि सदियों पुराना उपाय है जो बालों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। 

4. डैंड्रफ से छुटकारा: रीठा के नियमित उपयोग से आप रूसी जैसे समस्याओं से जल्द ही छुटकारा पा सकती है। इसके लिए रीठा और आंवला पाउडर का लेप बनाकर अपने बालों की जड़ों में लगाएं ।

5. जूं भगाने के लिए: जी हां, रीठा का प्रयोग आमतौर पर जूं भगाने के लिए भी किया जाता है। रीठा एक बेहतरीन क्लींजर भी है। यह स्कैल्प की अच्छे से सफाई करता है। जिससे जूं जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

6. कपड़े धोने के लिए लाभकारी: जैसा कि हम पहले भी बता चुके है कि रीठा एक बेहतरीन क्लींजर भी है। यह कपड़ों से मैल को आसानी से निकल देता है।

7. बवासीर में उपयोगी: जी हां, आजकल हर दूसरे व्यक्ति को बवासीर की समस्या है। काफी लोगो को इसका ऑपरेशन करवाने के बाद भी फायदा नहीं मिलता। इसके लिए सलाह दी जाता है कि रीठा का उपयोग किया जाए।

8. स्कैल्प में होने वाली जलन को करे दूर: रीठा बालों के लिए एक मात्र रामबाण है। यह स्कैल्प में होने वाली जलन व खुजली को दूर करके राहत पहुंचाता है। 

9. जहर के असर को कम करने के लिए: रीठा एक प्राकृतिक क्लीज़र है । अगर कभी किसी व्यक्ति को सांप या बिच्छू जैसे जहरीले जानवर काट ले तो उसे तुरंत रीठा पाउडर का गोल पिलाए। इसके पीते ही पीड़ित को उल्टी होगी और उसके साथ जहर भी शरीर से बाहर निकल जायेगा।

10. घाव को भरने में लाभदायक: रीठा किसी भी छोटे घाव को भरने की क्षमता रखता है। कभी चोट लगने पर घाव पर रीठा पाउडर और किसी एंटीसेप्टिक क्रीम को मिलाकर लगाएं और आप पाएंगे कि घाव बहुत ही जल्द भर जाएगा और दर्द में भी राहत मिलेगी।

तो आज जाने हमने रीठा के 10 बेहतरीन फायदे। ऐसी ही उपयोगी जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।
 

बादाम के फायदे

दोस्तों, आप और हम अक्सर अपनी दादी नानी से सुनते आए है कि बादाम खाने से याददाश्त बढ़ती है, दिमाग़ तेज होता है। लेकिन क्या आप जानते है की इसके और भी बहुत से फायदे है, जो कम ही लोग जानते है। 
तो चलिए फिर हम आज जानते है बादाम के बारे में और उसके फायदों के बारे में:
सबसे पहले हम बादाम के बारे में जान लेते है:

बादाम रोजशी परिवार से संबंधित है, इसके अंतर्गत आडू, सेब, नाशपाती, चेरी और खुबानी आते है।
भारत में जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश इसके सबसे बड़े उत्पादन कर्ता है। बादाम के फल के अंदर जो बीज होता है आप तौर पर उसे ही खाया जाता है। बीज का रंग सफेद होता है था उसपर  भूरे रंग का छिलका होता है। बादाम से सहित को अनेकों फायदे मिलते है क्योंकि इसमें प्रोटीन, मिनरल, विटामिन, और फाइबर होता है। यूं तो लोग बादाम को कच्चा खाना ही पसंद करते है, लेकिन अब इसका इस्तेमाल व्यंजनों कि गार्निशिंग के लिए भी किया जाता है। बादाम से मक्खन, दूध तथा तेल तैयार किया जाता है।
तो चलिए अब हम जानते है इसके उपयोग से होने वाले फायदे:

1. कोलेस्ट्रोल को कम करता है: बादाम का नियमित सेवन करने से आप अपने बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को कम कर सकते है। 

2. कैंसर को रोकने में सहायक है: अगर आप नियमित तौर पर बादाम का सेवन करते है यानी कि हर दिन आप 8 से 10 बादाम खाते है, तो आप यकीनन कैंसर जैसे गंभीर रोग से अपने आप को कोसों दूर रख सकते है।

3. डायबिटीज के रोगियों के लिए बढ़िया विकल्प: जी हां, बादाम मधुमेह के रोगियों को भी विशेष लाभ पहुंचाता है। इसको खाने से वो लोग अपने बढ़े हुए शर्करा को नियंत्रित कर सकते है। बादाम का एक प्रकार और है जो स्वाद में थोड़े कड़वे होते है, ये इन रोगियों के लिए सबसे बढ़िया विकल्प है।

4. दिमाग़ तेज़ करता है: जी हां, हम पहले भी बता चुके है कि यह प्रोटीन, विटामिन ई और फाइबर का स्रोत है। इसके कारण यह हमारे दिमाग़ की कार्य क्षमता को बढ़ाता है। 

5. वजन घटाने में सहायक: बादाम के नियमित उपयोग से आप अपने शरीर की बढ़ी हुई चर्बी बड़ी आसानी से घटा सकती है।इसके लिए आपको रात को 8 से 10 बादाम पानी में भिगो देने है तथा सुबह उठकर उनका छिलका उतार कर खा ले। या आप उन्हें थोड़ा रोस्ट भी कर सकते हैं।

6. यह बच्चो में पाए जाने वाले जन्म दोष पर भी प्रतिबंध लगाता है: गर्भवती महिलाओं को नियमित तौर पर बादाम का उपयोग करना चाहिए। कई बार चिकित्सक बताते है कि गर्भ में पल रहे बच्चे में कोई दोष है। इससे बचने के लिए आप पर्याप्त मात्रा में बादाम का सेवन करे।

7. कब्ज से राहत: बादाम खाने से आपको कब्ज जैसे परेशान करने वाली समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आपको बादाम का सेवन नियमित करना होगा।

8. तेल की मालिश से हड्डियां मजबूत होती है: जी हां बादाम के तेल को न केवल शरीर में एनर्जी लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है बल्कि इसके तेल से मालिश करने से हड्डियां मजबूत होती है।

9. त्वचा को पोषण देता है: आप अगर त्वचा के रूखेपन से परेशान है तो इसके लिए भी आप बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकती है। यह त्वचा को पोषण देकर उसे मुलायम बनाता है।

10. बाल झड़ना बंद: बादाम के तेल को बालों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है, ख़ासकर जब आपके बाल अधिक मात्रा में झड़ रहे हो। यह बालों का झड़ना बंद करके उन्हें घने और चमकदार बनाता है।

11. डार्क सर्कल और ब्लैक हेड्स से दिलाए छुटकारा: जी हां बादाम तेल से मसाज करने से आप डार्क सर्कल तथा ब्लैक हेड्स जैसे जिद्दी परेशानियां से छुटकारा पा सकती है।
इसके लिए आप रात में सोते समय हल्के हाथों से अपने आखों के नीचे और फिर नाक के आस पास हल्के हाथों से मसाज कीजिए। और आप कुछ ही समय में फर्क महसूस करेंगी।

तो दोस्तों अब तो आप जान गए है कि बादाम कितने काम की चीज़ है। इसकी तरह की उपयोगी जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहिए और अपने सुझाव हमें देते रहिएगा।
खुश रहिए और अपनो को भी खुश रखिए।

गुरुवार, 5 अगस्त 2021

बुरा महसूस होने पर क्या करें?

दोस्तों कई बार हमारे जीवन में कुछ ऐसे क्षण भी आ जाते है, जब हम बहुत बुरा महसूस कर रहे होते है। इस बैड फिलिंग की वजह चाहे जो हो लेकिन कई बार किसी बात का इतना बुरा लगता है कि हम बहुत कोशिश करते है इस बैड फिलिंग से बाहर निकलने की, लेकिन हम का करने में सक्षम nh6i हो पाते।
तो दोस्तों, सबसे पहले तो हमें ये जान लेना अति आवश्यक है कि ये बैड वाली फिलिंग हमें होती क्यों है:

* क्या इसका कारण हम खुद है या कोई दूसरा व्यक्ति इसका कारण है?
* क्या ये हमारी गलतियों के कारण है या किसी और की गलती की सजा हमें मिल रही होती है?

दोस्तों, हम सब इंसान है तथा हमारे दिलो में भावनाएं होना स्वाभाविक है। और इन्ही भावनाओं को जब कोई चोट पहुंचाता है तो हमें बुरा लगना भी स्वाभाविक है।
लेकिन आपको अपने आप को ज्यादा परेशान करने की जरूरत नहीं है, आपने आप को बुरा महसूस न होने दे।

इसके लिए आज मैं आपके लिए कुछ ऐसे सुझाव लेकर आई हूं जिससे आप अपनी इस बैड वाली फिलिंग से चुटकियों में छुटकारा पा सकते है:

तो चलिए सबसे फल हम जान ले कि हमें बुरा क्यों लगता है:
1. दुखी होने के कारण: कभी कभी हम किसी बात को लेकर बहुत दुखी होते है। वजह चाहे जो भी हो लेकिन हमें इस परिस्थिति में बहुत बुरा महसूस हो रहा होता है ।

2. हानि होने के कारण: कई बार हमारा कोई नुकसान होने पर हम बहुत परेशान हो जाते है। दुखी हो जाते है। मन ही मन खुद को और दूसरों को कोस रहे होते है। चाहे कैसा भी इंसान हो वह किसी भी तरह की हानि को आसानी से पचाने में असमर्थ होता है। यही कारण है कि उस स्थिति में भी हम बैड फिलिंग का शिकार हो रहे होते है।


3. डिप्रेशन होने के कारण: कई बार बहुत बुरा महसूस होने का एक मुख्य कारण होता है डिप्रेशन ।इसकी वजह से इंसान खुद को अकेला और पिछड़ा हुआ महसूस करने लगता है। जिससे बैड फिलिंग होना स्वाभाविक हो जाता है।

4. SAD(सीजनलअफीक्टिव डिसऑर्डर) के      कारण: जी हां, ये एक प्रकार का डिसऑर्डर है जो मौसम के परिवर्तन के कारण हो सकता है। इसकी वजह से हम चिड़चिड़े हो जाते है। हर बात पर गुस्सा आने लगता है। किसी से बात करने का मन नहीं करता। इस कारण हम खुद को दूसरों से अलग कर लेते है, जिस कारण हम बुरा महसूस करने लगते है।

अब हम जानते है कि अगर बुरा महसूस हो तो हम कैसे इससे छुटकारा पा सकते है:

1. संगीत सुने: जी हां, संगीत बहुत से मनोरोगों का एक मात्र घरेलू उपचार है। संगीत सुनने से हम अच्छा महसूस करने लगते है। तथा मन और दिमाग का तनाव भी दूर होता है। जब कभी आपको बुरा महसूस हो तो आप अपनी पसंद का संगीत सुने, और फिर देखे कैसे ये आपको अच्छा महसूस करवाता है।

2. कुछ देर रोएं: अगर कभी आपको बुरा महसूस हो रहा है और आपको रोने का मन है तो कुछ देर रोएं। इससे आपके अंदर का अवसाद बाहर आ जायेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। और इसके ठीक विपरीत अगर आप आपने आप को रोने से रोकेंगे तो तनाव कम होने की बजाय बढ़ जायेगा।

3. अपने विचार और भावनाएं सांझा करे: जी हां, आप अगर किसी भी वजह से बुरा महसूस करते है तो आपने किसी करीबी के साथ अपनी भावनाओं की साझा करे, उन्हे अपनी भावनाएं बताए, उन्हें बताएं कि इस वक्त आप कैसा महसूस कर रहे है। आप पाएंगे कि आपका मन हल्का हो गया है तथा आप पहले से बेहतर महसूस कर रहे है।

4. बाहर घूमने जाएं: अगर आपको बुरा महसूस हो रहा है तो अपने आपको थोड़ा समय दे, अच्छा महसूस करने के लिए आप बाहर घूमने जा सकते है।

5. पार्टी या कोई फंक्शन अटेंड करे: जी हां, कई बार हम जब भी बुरा महसूस करते है तो अपने आप को दुनिया से काट लेते है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि जितना आप लोगो से मिलेंगे उतनी जल्दी आप उन बातों को भूलेंगे जो आपको परेशान कर रही है। इसके लिए आप पार्टी या फंक्शन अटेंड करे।

6. साकारात्मक रहे: सबसे ज़रूरी बात जो आपको कभी भी किसी भी अवसाद या डिप्रेशन से बचाएगी वो है आपका साकारात्मक रहना। हमेशा पॉजिटिव रहे और और अपने आप को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। हर चीज को सकारात्मक नजरिया से देखें। और फिर देखिए कैसे ये दुनिया आप



रविवार, 25 जुलाई 2021

शिव के नाम सावन का महीना

"अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चंडाल का,
काल भी उसका क्या बिगड़े जो भक्त हो महाकाल का।"

"जिस समस्या का न कोई उपाय,
उसका हल सिर्फ ॐ नमः शिवाय!!

जी हां, दोस्तों ये जुमले आपने बहुत बार सुने होंगे, लेकिन सावन के महीने में ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सब की जुबान पर होते है।
दोस्तो महादेव का प्रताप ही ऐसा है कोई भी उनकी स्तुति करने से खुद को रोक ही नहीं पाता। शिव की भक्ति और उनकी साधना से जो मन को शांति और सुकून मिलता है वो कहीं और है ही नही।
यूं तो हम साल के 365 दिन भगवान शिव की आराधना करते है, लेकिन सावन के महीने में शिव की पूजा अर्चना का ख़ास महत्व होता है। इस महीने भक्तजन भगवान शिव के सोमवार व्रत रखते है तथा कुछ लोग कावड़ भी लाते है। इस पूरे महीने भोले के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के अनेकों पर्यत्न करते है। धार्मिक दृष्टि से सावन का महीना बहुत शुभ माना जाता है।

इस महीने कुछ कार्यों को विशेष रूप से करने की सलाह दी जाती है, तो कुछ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है। इस महीने में लोग सावन के व्रत करने का संकल्प भी लेते है, तो ऐसे में ये जानना और भी जरूरी हो जाता है कि हमें सावन के महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

तो चलिए जानते है की भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए हमें क्या करना चाहिए:

1. सावन के महीने में हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमारी पूजा अर्चना भगवान शिव पर ही केंद्रित हो। क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव को ही समर्पित है।

2. सावन के महीने में हमें शिव को प्रसन्न करने के लिए हर दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।

3. अक्सर कहा जाता है कि सावन के महीने में हमारा पाचन तंत्र धीमी गति से कार्य करता है। ऐसे में बहुत जरूरी हो जाता है कि हम हल्का और सुपाच्य भोजन करे जो जल्दी पच जाए।

4. सावन के महीने में शिव की आराधना का विशेष महत्व है तो कोशिश करे कि दिन में एक बार ॐ नमः शिवाय का जाप ज़रूर करे।

5. अगर किसी इंसान को किसी बीमारी ने घेरा है तो तो लंबी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए दिन में एक बार महामृत्युंजय का पाठ करे ।

6. भोलेनाथ की आरती का विशेष ध्यान रखें और हर दिन आरती करे।

7. बड़े बुजुर्गों को प्रसन्न रखे। जी हां ध्यान रखे कि घर में जो बुजुर्ग है उनका किसी भी वजह से दिल न दुखे जितना हो सके कोशिश करे कि वो खुश रहे।

तो चलिए दोस्तों अब हम उन कामों के बारे में जान ले जो हमें नहीं करने चाहिए:

1. मांस मदिरा का सेवन करने से बचें। ध्यान रखें ये पूर्ण रूप से भक्ति को समर्पित महीना है इस महीने में हमें मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ये आपकी सेहत के लिहाज से भी ठीक नहीं है। इस महीने में इन सब चीज़ों को पचाने में दिक्कत होती है।

2. झूठ न बोले : भोलेनाथ बहुत थोड़े में ही खुश हो जाते है और आपकी मनोकामना पूरी कर देते है, लेकिन वो कभी भी झूठ का साथ नहीं देते। तो इसलिए किसी भी बात के लिए झूठ मत बोलिए।

3. बड़े बुजुर्गों के अपमान से बचे: बड़े बुजर्गों को कोशिश करे कि खुश रखें उनका कभी भी किसी भी बात के लिए अनादर न करे।

4. व्रत को अधूरा ना छोड़ें: किसी भी स्थिति में व्रत को अधूरा ना छोड़े। कुछ लोग जोश जोश में व्रत शुरू कर देते है लेकिन फिर बीच में ही छोड़ देते है। अगर आप सक्षम नहीं है तो व्रत का संकल्प ना लें।

5. अपना आचरण पवित्र रखे: जी हां, सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति में डूब जाए। तथा अपना आचरण भी पवित्र रखें।

आशा करती हूं दोस्तों, आप भगवान शिव को प्रसन्न करने में सफल होंगे, फिर मिलेंगे नए विषय के साथ।
तब तक ॐ नमः शिवाय जपते रहिए, अपनी हर बाधा से मुक्ति पाइए।।

हर हर महादेव !! 

गुरुवार, 22 जुलाई 2021

चेहरे की जिद्दी झाइयों को केस करे दूर !

बेदाग और निखरा चेहरा हर किसी को पसंद होता है। वो बचपन वाली त्वचा, वो कोमलता और निखार हमारे बड़े होते होते कहीं गुम सा जाता है। फिर जैसे जैसे समय बढ़ता जाता है त्वचा संबंधी बीमारियां हमें घेरना शुरू कर देती है। कील, मुंहासे, दाग, झाइयां आदि समस्याएं शुरू हो जाती है। जिससे निजात पाने के लिए हम हर संभव कोशिश करते है, लेकिन परिणाम सिर्फ ये निकलता है कि हमारी हर कोशिश व्यर्थ हो जाती है।
हम बचपन से सुनते आए हैं कि त्वचा संबंधी बीमारियों की जड़ हमारे पेट से शुरू होती है। अगर आप पेट की परेशानियों से जूझ रहे है तो त्वचा की परेशानियां होना लाज़मी है।
विशेषज्ञों की माने तो कील, मुंहासों की समस्या भूत आप है, लेकिन झाइयां हमें थोड़ा ज्यादा प्रेषण कर सकती है। 
झाइयां बहुत जिद्दी होती है, एक बार जब ये हो जाती है तो इनसे छुटकारा पाना मुश्किल होता है।
*लेकिन मुश्किल ज़रूर हो सकता है लेकिन ना मुमकिन नहीं है।*
आज मैं आपको बताऊंगी की इन झाइयों के होने के क्या कारण है तथा इनसे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है। 
तो चलिए पहले कारण जान लेते है:
1. हार्मोन असंतुलन: जी हां, ये मुख्यत: शरीर में हार्मोन असंतुलन के कारण होता है। जब असंतुलन होता है तो मेलानोसाइट्स सेल से मेलानिन पैदा होते है। इस वजह से चेहरे पर काले दाग होने लगते है।

2. पूरी नींद न लेने के कारण: पर्याप्त नींद न लेने के कारण भी झाइयां आने लगती है और डार्क सर्कल भी हो जाते है।

3. तनाव के कारण: कभी कभी ज्यादा तनाव के कारण भी ये परेशानी होती है।

आइए जानते है कैसे झाइयों से छुटकारा पा सकते है: 
1. सेब का सिरका: जी हां सब का सिरका आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखने में कारगर है। सब के सिरके में मैलिक और लैक्टिक एसिड होते है। 
इसके लिए आप एक स्पून सेब का सिरका ले और एक स्पून पानी ले, फिर रूई की मदद से उसे चेहरे पर लगाएं। ऐसा नियमित रूप से करे।

2. नींबू और शहद: झाइयों से जल्द छुटकारा पाने  के लिए आप नींबू और शहद का पेस्ट चेहरे पर लगाएं इससे आपको झाइयों से तुरंत छुटकारा पा सकते है।

3. ऐलोवेरा: एलोवेरा त्वचा संबंधी परेशानियों के लिए रामबाण है। ऐलोवेरा जेल को नियमित रूप से अपने चेहरे पर लगाएं। आप एलोवेरा जूस भी प्रयोग कर सकते है।

4. मलाई और नींबू का रस: आप झाइयों के इलाज के लिए मलाई और नींबू के रस का पेस्ट तैयार कर तथा नहाने से पहले अपने चेहरे पर लगाए। इससे आपको जल्दी ही राहत मिलेगी।

5. तुलसी के पत्ते: जी हां, हम सब के घरों में पाए जाने वाली तुलसी के पत्ते हमारी झाइयों की परेशानी को चुटकियों में दूर कर सकते है। तुलसी के पत्तों के साथ आप नींबू का रस मिलाएं और पतला पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं।

6. पीसा हुआ कपूर: झाइयों की परेशानी को आप पिसे हुए कपूर से भी दूर कर सकते है। कुछ पानी की बूंदों के आठ आप पिसा हुआ कपूर , मुल्तानी मिट्टी, और शहद मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं।

7. जीरा का पानी: आप जीरे का पानी का इस्तेमाल अपनी झाइयों की परेशानियों के लिए कर सकती है। इसके लिए आप एक कटोरी पानी में एक स्पून जीरा डाले और उसे उबाल लें फिर इस पानी को ठंडा करके दिन में तीन बार उसे चेहरा धोएं।

8. सही डाइट लें: इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए पर्याप्त और अच्छी डाइट लें। अपने भोजन में कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, वसा तथा और भी जो शरीर के लिए जरूरी विटामिन है, उन्हें शामिल करे।

9. झाइयों की समस्या से बचने के लिए धूप में न निकलें तथा कोशिश करे की धूप से आप अपना बचाव करे।

10. जौ का आटा, दही और नींबू मिक्स करे तथा अपने चेहरे पर नियमित उपयोग करे। इससे आपको झाइयों से इंस्टेंट फायदा मिलेगा।

11. आपको इन परेशानियों से बचने के लिए आठ घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।

12. आप रात को बादाम के तेल की मसाज कीजिए और खासतौर पर प्रभावित जगह पर जरूर करे।

13. आप को नियमित तौर पर गाजर का जूस पीना चाहिए। इससे आपको बहुत फ़र्क महसूस होगा।

14. इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर का उपयोग भी कर सकती है। इससे आपकी त्वचा मुलायम भी होगी और निखार भी आएगा।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही, ऐसी ही उपयोगी जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे।

बुधवार, 21 जुलाई 2021

मानसून में कैसे रखे स्किन का ख्याल

जून की तपती गर्मी के बाद, उस चिलचिलाती धूप के बाद, वो गर्म हवा के थपेड़ों के बाद, जब वो पहली बारिश होती है ना तो सारे प्राणी जगत, जीव जंतु, तथा पेड़ पौधों को मानो नया जीवन मिल जाता है। मानसून आते ही सूखे हुए पौधों को जैसे एक नई आस मिल जाती है। जीव जंतु भी झूम उठते है। पृथ्वी का कोना कोना हरियाली से भर जाता है।
जी हां, मानसून अपनी दस्तक दे चुका है।जब कभी बदल जोर से गरजते है, बिजली जोरों से चमकती है और फिर तेज हवाओं के साथ बारिश की वो ठंडी बूंदें प्यासी जमीन की प्यास बुझती है। जैसे ही वो जमीन पर पड़ती है तो मिट्टी की वो सौंधी खुशबू मन मोह लेती है। फिर उसके आगे चंदन की खुशबू भी मानो टिक नहीं पाती।
लेकिन इस मानसून के मौसम में भी लोगो को बहुत सारी परेशानियों का सामान करना पड़ता है। कुछ लोगो के लिए तो मानो बारिश का मौसम आफत का मौसम बन जाता है। इस मौसम में कई तरह के इंफेक्शन हमें अपनी चपेट में ले सकते है। वायरल फीवर तो इस सीजन की सबसे मुख्य बीमारी है। हमारी त्वचा के लिए भी ये बारिश का मौसम बहुत सारे परेशानियां उत्पन करता है।

लेकिन आप घबराए नहीं, आज मैं आपको बताऊंगी की कैसे आप अपनी त्वचा का ख्याल रखते हुए इस मौसम का मजा ले सकती है:

1. इस मौसम में हवा में नमी होती है जो हमारी त्वचा को ऑयली बना देती है। इसके लिए हमें दिन में तीन बार किसी अच्छे फेसवॉश से अपने चेहरे को धोना चाहिए। इससे आपके रोम छिद्र बंद नहीं होंगे।

2. आपको इस मौसम में अपनी त्वचा के pH पर ध्यान देना चाहिए तथा इसको सामान्य बनाए रखने के लिए रात को टोनर लगाकर ही सोए।

3. इस मौसम में त्वचा ऑयली हो जाती गैस वजह से मुंहासों और दानों को समस्या बढ़ जाती है। इसके लिए आप खूब सारा पानी पिए ।

4. वैसे तो हमें हमेशा ही मेकअप  रिमूव करके सोना चाहिए, लेकिन इस मौसम में ये बहुत ही ज्यादा ज़रूरी हो जाता है की आप रात को अपना मेकअप अच्छे से रिमूव करके सोएं।

5. मानसून में हमें नियमित रूप से स्क्रब करना चाहिए जिससे डेड स्किन हमारे चेहरे से हटे और हमारी त्वचा सांस ले पाए। इसके लिए आप हफ्ते में दो बार स्क्रब जरूर करे।

6. चेहरे के साथ साथ हमें अपने हाथ पैरों की त्वचा का भी ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए एक टब में आप गुनगुना पानी ले और उसमे एक नींबू निचोड़ दे अब आप उसमे अपने हाथ पैरों को कुछ देर रखे और फिर प्यूमिक स्टोन से हल्के हाथों से रगड़े। इसके बाद तौलिए से सुखा कर मॉइश्चरजर लगाए।

7. इन मौसम में भी आप 8 से 10 ग्लास पानी ज़रूर पिएं।

8. इस मौसम में धूप कम ही निकलती है लेकिन फिर भी आप सनस्क्रीन का प्रयोग नियमित करे।

9. कुछ लोग इस मौसम में भी मॉइश्चरजर लगाना बंद कर देते है कि त्वचा चिपचिपी न हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं है हमें इस मौसम में भी मॉश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए।

10. अपने शरीर की साफ सफाई के साथ साथ आप अपने घर के आसपास की सफाई का भी ध्यान रखें। कूड़ा जमा न होने दे, पानी जमा न होने दे । नालियों में भी कीटनाशक का छिड़काव करे।

11. इस मौसम में बारिश कभी भी आ जाती है। इसलिए अगर कभी बाहर होते हुए आप भीग जाएं को जल्द से जल्द अपने आप को सुखाने की कोशिश करें। ज्यादा समय तक गीले ना रहे।

12. इस मौसम में बाहर के खाने से दूरी बनाने की कोशिश कीजिए।  

13. इस मौसम में ताला हुआ खाना भी ज्यादा नहीं खाना चाहिए। कोशिश कर की हल्का और सुपाच्य भोजन ही करे।

14. इस मौसम में कोशिश करे की विटामिन C और  विटामिन E भरपूर मात्रा मे ले। अपने भोजन में इन्हे जरूर शामिल करे।

15. इस मौसम में आप अगर कोई फंक्शन अटेंड करती है तो भी कोशिश करे की लाइट मेकअप करे। ज्यादा हैवी मेकअप आपकी त्वचा संबंधी परेशानी बढ़ा सकता है।

तो दोस्तों और मेरी प्यारी सहेलियों आज के लिए बस इतना ही, इसी तरह हमारे साथ जुड़े रहे तथा अपने सुझाव हमें भेजें।

मंगलवार, 20 जुलाई 2021

फ्रिजीनेस से कैसे पाएं छुटकारा

कई बार किसी और को देख कर अक्सर मन में आता है ना कि उस जैसे स्मूथ बाल काश मेरे भी होते, काश ये फ्रिजीनेस किसी सुबह अचानक से कही गुम हो जाए और हमारे बाल भी सिल्की, स्मूथ हो जाए।
जी हां, लंबे, घने और स्मूथ बाल हम सब का सपना होता है। लेकिन अब्बा ये अपना सच हो जाते ये बिलकुल भी जरूरी नहीं है। फ्रिजीनेस को खत्म करने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते लेकिन कई बार ज्यादा कैमिकल वाले प्रोडक्ट हमारी समस्या को दूर करने की बजाए बढ़ा देते है।
फ्रिजी बाल लगभग सभी प्रकार के बालों के लिए एक बड़ा मुद्दा है। घर से बहार निकलने से पहले आप भरपूर कोशिश करते है कि आपके बाल अच्छे से सेट हो जाए लेकिन कुछ ही समय बाद आपको अहसास होता है कि आपके बाल दुबारा से घोंसला बन गए है। 
बहुत सारे लोग रोज़ इस समस्या से दो चार होते है और उन्हें ऐसा लगता है की हमारे बालों की प्रकृति ही ऐसी है। लेकिन ये परेशान होने वाली बात नही है। फ्रिज़ी बाल की हमें थोड़ी ज्यादा देखभाल करनी होती है। और इसके लिए हम घरेलू उपाय अपनाकर आसानी से फ्रिज़ी बालों को स्मूथ और सिल्की बना सकते है।
तो चलिए जानते है फ्रिज़ी बालों से स्मूथ और सिल्की बालों का सफर तय करने के लिए हमें कौन से टिप्स अपनाने चाहिए:
 
1. एप्पल सिंडर विनेगर आपको आपके फ्रिज़ी बालों से छुटकारा दिला सकता है। इसमें पोटैशियम की मात्रा बहुत समर्द्ध होती है। इससे जब आप आपने बाल नियमित रूप से धोएंगे तो आप पाएंगे कि दो या तीन बार धोने के बाद ही आपको फर्क महसूस होगा।

2. आपने फ्रिज़ी बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप बीयर से भी बालों को धो सकते है।
इसमें पोष्टिक तत्व, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में होते है। ये आपके बालों के रूखेपन को दूर करने में सहायक है। इससे बालों में एक अलग थे की शाइनी भी आती है।

3. फ्रिज़ी बालों के लिए आप अंडे का उपयोग भी कर सकती है। अंडे में विटामिन D, E, k, b6, A, कोलेजन, कैल्शियम, फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होते है। ये आपके बालों के लिए एक बहुत ही बेहतरीन कंडीशनर है। इसके इस्तेमाल  से आपके बालों में एक नई जान आ जायेगी। तथा वो मजबूत भी होंगे जिससे  बाल टूटना भी बंद हो जाएंगे।इसके लिए एक बाउल में थोड़ा बादाम का तेल ले तथा अंडे की जर्दी को मिक्स करें तथा बालों में लगाएं।

4. फ्रीजी बालों के लिए बेस्ट कंडीशनर है केला। केले में विटामिन A, C, E, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, जास्ता, लोहा पर्याप्त मात्रा में होता है। केले का पैक बना कर आप अपने बालों में लगाएं तथा फ्रिज़ी बालों से छुटकारा पाएं। इसके लिए आप केला लें तथा उसको दही के साथ मिक्स करे फिर उसमे कुछ बूंदें गुलाबजल की मिलाएं तथा नींबू की कुछ बूंदें मिलाए और आपने स्कैल्प लगाए, और 60 मिनट बाद धो ले।

5. शहद और दूध भी फ्रिज़ी बालों के लिए बहुत ही अच्छा है। आप इन दोनो को मिक्स करे तथा बालों में लगाएं। 

6. हीना बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर है।
यह फ्रिज़ी बालों से छुटकारा पाने का सबसे सरल और सस्ता उपाय है। इसके लिए आप मेहंदी में दही, मैथी के दाने, आंवला पाउडर, चायपत्ती का पानी मिक्स करे तथा लेप बनाकर 2 घंटे के लिए बालों में रहने दे उसके बाद सामान्य पानी से धो दे।

तो आज के लिए बस इतना ही, इस तरह की उपयोगी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।।
स्वस्थ रहिए, खुश रहिए।।

सोमवार, 19 जुलाई 2021

बारिश वाला मौसम

" बरसो रे मेघा, मेघा,
बरसो रे मेघा बरसो,

क्यों है ना मानसून के लिए एक परफेक्ट गाना! 
जी हां, यूं तो बॉलीवुड में फिल्मों के लिए ढेरों गाने  बनते है लेकिन बारिश के ऊपर फिल्माए गानों की बात ही कुछ और होती है। ये मौसम है ही इतना ख़ास की कोई अपने आप को झूमने से कोई रोक ही नहीं सकता।

चिलचिलाती गर्मी के बाद मानसून का आगमन बिलकुल ऐसा होता है जैसे कड़ी धूप में आपको नीम की छांव मिल गई हो। मानसून का आगमन अपने साथ नई उमंग नई तरंग लेकर आता है। बच्चे हो या बड़े बारिश का नाम सुनकर ही दिल भीगने को मचल जाता है। 
बाहर टिप टिप करती बूंदें, हल्की हल्की हवा के झोंके, उन झोंको के साथ उड़ती फुहारें, और रसोई में बनते पकौड़े।
तो बताएं किसको पसंद नहीं होगा ये कुदरत का खूबसूरत वरदान!
जून माह की गर्मी के बाद ये प्यारी सी बारिश जब मन और तन दोनो को भिगो देती है, तो आत्मा समझो तृप्त हो जाती है। ख़ासकर बच्चो को तो भीगना बहुत पसंद होता है।

लेकिन थोड़ा संभल कर, यही मॉनसून अपने साथ ढेरों बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में आप वायरल फीवर, फूड प्वाइजिंग, खुजली और एलर्जी जैसी बीमारियों से जूझ सकते है। इसलिए ये ज़रूरी है कि मानसून की मस्ती में भी आप सावधानी बरतें और सावधानी के साथ इन फुहारों का मज़ा ले।
आईए जानते है कि आप कैसे स्वस्थ रखकर मानसून का मज़ा ले सकते है:

1. इस मौसम में आपको पानी फिल्टर्ड या उबला हुआ ही पीना चाहिए । पानी के लिए हमेशा साफ बर्तन का उपयोग करे। आप पानी को साफ और सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में क्लोरीन का इस्तेमाल करे।

2. खाने से पहले और खाने के बाद हाथों को अच्छे से धोए। कभी भी गंदे हाथों से किसी भी खाने पीने की चीज़ को न छुएं।

3. कई लोग इस मौसम में हरी सब्जियों का इस्तेमाल बंद कर देते है। लेकिन हमें ध्यान रखना चाहिए की हरी सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लामभदाय है। हम इसे अच्छे से धोकर इस्तेमाल कर सकते है।

4. इस मौसम में हमें ठीक प्रकार से पका हुआ खाना ही खाना चाहिए। कच्चा या अधपका खाना हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

5. इस मौसम में जितना हो सके कोशिश कीजिए की नॉन वेज कम से कम खाए। और अगर खाना पढ़ भी जाए तो ठीक से पका हुआ है ये सुनिश्चित कर ले ।

6. गरिष्ठ भोजन इस मौसम में नहीं खाना चाहिए।
जी हां, इस मौसम में हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को दोगुना काम करना पड़ता है, इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए की गरिष्ठ भोजन ना करके हम हल्का और सुपाच्य भोजन ही करे।

7. इस मौसम में ध्यान रखे कि बासी भोजन करने से बचें।

8. मानसून में हमें स्ट्रीट फूड को दूर से ही ना कह देना चाहिए। स्ट्रीट फूड सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं है। इससे फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है जो कभी कभी जानलेवा भी हो सकती है।

9. बारिश के मौसम में भूत सारे कीट पतंगे पनप जाते है। इनसे बचाव के लिए समय समय पर अपने घर में व घर के भर नालियों में कीटनाशक का प्रयोग करे।

10. इस मौसम में ज्यादा समय तक बारिश में न भीगे इससे आपकी तबियत बिगड़ सकती है।

11. इस मौसम में आप कही काम के लिए गए और आप भीग गए तो घर आकर तुरंत ही साफ पानी से नहाएं, साफ सूखे कपड़े पहनें, तथा अपने हाथ व पैरों की उंगलियों के बीच पाउडर लगाएं इससे आपको एलर्जी या खुजली की समस्या नहीं होगी।

तो इन आसान टिप्स के साथ अपने बारिश वाले मौसम को और ज्यादा हसीन बनाए।
और ऐसी ही उपयोगी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

मेंहदी के फायदे

' चुरा के मुट्ठी में दिल को छुपाए बैठे है,
बहाना ये है कि मेंहदी लगाए बैठे है।।
जी हां, दोस्तों मेंहदी का नाम सुनते ही वो भिन्नी सी महक हमारे मन को महका जाती है। मेंहदी का उपयोग हम हर त्यौहार , शादी ब्याह में भरपूर करते है।
वो गोरे गोरे से मेंहदी वाले हाथ किसको पसंद नहीं होते ?
मेंहदी न सिर्फ हाथो की शोभा बहाने के लिए काम आती है बल्कि यह और भी कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का हल है।

मेंहदी एक काटेंदार झाड़ी है जो 6 मीटर तक ऊंची होती है। इसके पत्तों में चाय जैसी खुशबू आती है। इसके फूल छोटे और लाल रंग के हो सकते है। मेंहदी की भारत में लगभग 600 प्रजाति पाई जाती है। मेंहदी का प्रयोग औषधि के तौर पर किया जाता है। इससे कई प्रकार के त्वचा रोग , हड्डी रोग में आराम मिलता है। 
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है की इसके इस्तेमाल का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता।
तो चलिए जानते है आपकी सेहत और सौंदर्य को निखारने में कितनी कारगर है ये मेंहदी:

1. मेंहदी का प्रयोग खून साफ करने के लिए किया जाता है। इसके लिए रात भर इसके पत्तों को भिगो कर रखा जाता है तथा सुबह उस पानी को छान कर पिया जाता है।

2. अगर किसी के घुटनों में दर्द हो या जोड़ो का दर्द हो तो मेंहदी के पत्तों को पिस कर उसका लेप लगाने से बहुत लाभ होता है। अरंडी के पत्तों को और मेंहदी के पत्तों को बराबर मात्रा में ले और पिस कर लेप बना लें तथा प्रभावित जगह पर लगाने से शीघ्र ही आराम मिलता है।

3. मेंहदी सिर दर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं का भी समाधान करती है। इसके पत्तों का लेप बना कर सिर में लगाना चाहिए जिससे सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से छुटकारा पा सकते है।

4. अगर कभी शरीर का कोई भी अंग जल जाए तो उसी समय उस पर मेंहदी का लेप लगाना चाहिए। यह जलन को कम कर देगी तथा उस घाव को जल्दी ठीक करने में मदद भी करेगी।

5. मेंहदी बालों के लिए कंडीशनर का काम करती है। यह एक प्राकृतिक कंडीशनर है। महीने में दो बार इसका प्रयोग बालों के लिए करना चाहिए इससे बाल चमकदार, घने और लंबे होंगे।

6. कई बार शरीर में गर्मी बढ़ जाने के कारण समस्या होने लगती है ऐसे में सलाह दी जाती है कि मेंहदी पाउडर का लेप हाथो और पैरों पर लगाना चाहिए इससे ठंडक मिलती है।

7. बालों में इसका नियमित प्रयोग करने से डैंड्रफ की समस्या बहुत हद तक खत्म हो जाती है।

8. मेंहदी से हम पथरी जैसी भयानक बीमारी से राहत पा सकते है। इसके लिए आधा लीटर पानी में 500 ग्राम मेंहदी के पत्ते भिगो दे तथा इसको सुबह उबाल लें तथा ठंडा करके इसे दिन में तीन बार पिए। इससे पथरी की समस्या से जल्द राहत मिलेगी।

9. मेंहदी पेट की आंतों और अल्सर जैसी बीमारी को भी दूर करती है। 

10. अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हो तो आप मेंहदी के पत्तों को पिस कर अपने स्कैल्प में लगाए।
दो बार के प्रयोग से ही आप को राहत महसूस होगी।

11. बालों का रूखापन भी आप मेंहदी से चुटकियों में दूर कर सकते है। मेंहदी पाउडर और दही का पेस्ट बनाएं तथा उसमे कुछ दाने मेथी मिलाए कुछ देर रख दे तथा फिर बालों की जड़ों में इसे लगाए।

12. मेंहदी के पत्तों से निकलने वाले तेल से आप नींद विकारों को भी दूर कर सकते है। इसके तेल से सिर में हल्के हाथों से मसाज करे तथा से जाए आप पाएंगे कि आप अच्छी नींद का आनंद ले पा रहे है।

तो आज के लिए बस इतना , आगे भी ऐसी उपयोगी जानकारी के लिए बने रहिएगा हमारे साथ।।
खुश रहिए, स्वस्थ रहिए।।



रविवार, 18 जुलाई 2021

एलोवेरा के फायदे

हैलो दोस्तों, वैसे तो हम हमेशा ही कोशिश करते है की आपके लिए कुछ ऐसे लाया जाए, जो आपके लिए फायदेमंद हो लेकिन आज मैं कुछ ऐसे लेकर आई हूं जिसके लिए फायदेमंद शब्द भी स्टिक नहीं है बल्कि हमें इसे हमारे लिए रामबाण कहना चहिए।

जी हां, हम बात कर रहे है, एलोवेरा जेल की जो न सिर्फ हमारी त्वचा के लिए बल्कि बालों और हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का एकमात्र उपाय है। जैसा कि हम जानते है कि एलोवेरा एक प्राकृतिक जड़ीबूटी है जिसके अनेकों फायदे है:
तो चलिए फिर पहले हम जान ले कि एलोवेरा क्या है?

दोस्तो, एलोवेरा एक मोटी चमड़ी वाला पौधा है, जिसको हम बड़ी ही आसानी से अपने घर में भी उगा सकते है। बाजारों में भी यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। अगर आप कम खर्च करके अपनी त्वचा की समस्याओं को दूर करना चाहती है तो इससे बेहतर विकल्प आपको नहीं मिल सकता। सस्ता और आसानी से मिलने वाला एलोवेरा आपकी सभी समस्याओं को चुटकी में दूर कर देगा।
तो ज्यादा समय ना लेते हुए आइए जानते है एलोवेरा के फायदे: - 

1. एलोवेरा आपकी रूखी बेजान त्वचा को पोषित कर चमकदार बनाता है। इसे हर रात सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाए और रात भर के लिए छोड़ दे सुबह आप सामान्य पानी से मुंह धो ले । इसका असर आपको पांचवे दिन से ही दिखना शुरू हो जाएगा।

2. एलोवेरा आपकी पिंपल की वजह से होने वाली जलन को भी दूर करता है। इसको हल्के हाथों से पिंपल वाली जगह पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो ले।

3. एलोवेरा आपकी सनबर्न और रेशज की समस्या को भी दूर करता है और आपको राहत पहुंचाता है।

4. डैंड्रफ की समस्या आज कल आम हो गई है जिसकी वजह से कई बार खुजली भी होने लगती है, इससे बचने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती है। यह डैंड्रफ की समस्या को दूर करता है जिससे खुजली की समस्या भी खुद ब खुद खत्म हो जाती है।

5. त्वचा से संबंधित समस्याओं जैसे दाद, खाज, खुजली आदि के लिए भी यह बहुत लामभदायक है। इसके नियमित प्रयोग से बहुत ही कम समय में आप इन सब समस्याओं से छुटकारा पा सकती है।

6. एलोवेरा शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप एलोवेरा जूस का प्रयोग कर सकते है।

7. एलोवेरा में एंटीएजिंग प्रॉपर्टीज होती है जिससे यह त्वचा में कसावट लाता है। आज कल कम उम्र में झुरियो की समस्या आम हो गई है, लेकिन आप एलोवेरा का नियमित प्रयोग कर बहुत ही कम समय में झुर्रियो से निजात पा सकती है।

8. एलोवेरा एक बहुत ही सस्ता और किफायती मेकअप रिमूवर भी है। इससे आप आसानी से बिना त्वचा को नुकसान पहुंचाए अपना मेकअप रिमूवर  कर सकती है। 

9. अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे है तो आप बालों में नियमित तौर पर एलोवेरा का उपयोग करे इससे आपके बाल न सिर्फ झड़ना बंद होंगे बल्कि चमकदार भी हो जायेंगे।

10. अगर आपके स्कैल्प ऑयली है तो भी एलोवेरा आपके लिए उपयोगी साबित होगा। इसके नियमित प्रयोग के बाद आप महसूस करेंगी की ये बहुत ही आसानी से स्कैल्प में तेल के स्तर को नियंत्रित करता है और उन्हें ऑयली होने से बचाता है।

11. अगर आप अपनी स्किन के टेन होने से परेशान है तो परेशान होना छोड़िए और एलोवेरा का नियमित प्रयोग कीजिए। इससे आपकी स्किन टोन लाइट होगी और एलोवेरा उसे पोषण भी देगा।

12. एलोवेरा एक बहुत ही सस्ता और किफायती मॉश्चराइजर भी है। यह स्किन को पोषण देता है तथा इसके जेल में पाए जाने ढेरो विटामिन और मिनरल हमारी स्किन को स्वस्थ रखने में सक्षम है।

तो दोस्तों, आज के लिए इतना ही, जुड़े रहिए हमारे साथ और अपने सुझाव हमें देते रहिए।

बुधवार, 14 जुलाई 2021

बालों की सेहत का राज

आप लोगों ने अक्सर सुना होगा कि लंबे बाल भारतीय महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देते है । सुंदर, घने, लहराते  बाल किस को पसंद नहीं होते ? बल्कि हम सब ये चाहते है कि हमारे बाल भी लंबे , घने और चमकदार हो।

"सुरमा तो यूंही गलतफहमी में है, 
काली घटाओं के लिए तुम्हारे नागिन से काले बाल ही काफ़ी है।।"
जी हां, हर भारतीय महिला चाहती है की उसके बाल काले, घने और स्वस्थ हो, लेकिन आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव सबसे बड़ा कारण है जो बालों की समस्याओं के लिए जिम्मेदार है। आजकल अधिकतर महिलाएं कामकाजी है जिस वजह से उन्हें रोज धूप, प्रदूषण, धूल, गंदगी का सामना करना पड़ता है, ऐसे में सही से देखभाल न होने के कारण बाल कमजोर होने लगते है और टूटने लगते है। इन्हीं सब समस्याओं के समाधान के लिए महिलाएं बहुत से तरीके अपनाती है, लेकिन कई बार जाने अंजाने ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करके वे बालों की सेहत को नुकसान पहुंचा रही होती है। लेकिन हमें ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी चीज की अधिकता कभी कभी घातक साबित हो सकती है। 
इसलिए आज मैं आपके लिए कुछ ऐसा लेकर आई हूं जिससे आप अपने लंबे, घने बालों का सपना पूरा कर सकती है।
चलिए जानते है कुछ ऐसे तरीके के बारे में जिससे कम समय में आपको अच्छे परिणाम मिल सके: -

1. अच्छी और हेल्थी डाइट ले: आपको अपने बालों की सेहत के लिए अपने दिनचर्या और खानपान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बालों को पोषण मिले इसके लिए हमें अपने खानपान में हरी सब्जियां, अंडा, पालक, मेथी को अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।

2. डैमेज रिपेयर का ध्यान रखे: - आज कल स्टाइलिंग का जमाना है, इस वजह से हमें भी अपडेट रहने की जरूरत होती है। इसके लिए हम नए तरीके अपनाते है, जैसे कैमिकल ट्रीटमेंट , स्ट्रेटनिंग, स्मूथिंग आदि। इन सब की वजह से बालों का टैक्सचर खराब हो जाता है और वो डैमेज हो जाते है। तो हमें ध्यान रखना चाहिए कि समय समय पर बालों की ज़रूरत के अनुसार हेयर डैमेज रिपेयर ट्रीटमेंट ले लेना चाहिए ताकि बालों की सेहत को कोई नुकसान न हो।

3. बालों को डीप मॉस्चराइज करे:- बालों के लिए पोषण बहुत ज्यादा ज़रूरी है, इससे उनमें नई जान आती है और वो चमकदार भी होते है। बालों को मॉस्चराइज करने के लिए आप हेयर मास्क भी इस्तेमाल कर सकती है। आजकल बाज़ार में बहुत सारे हेयर मास्क उपलब्ध है। हेयर मास्क में कुछ ख़ास तरह के इंग्रेडेंट्स होते है जो हमारे बालों के पोषण के लिए बहुत ही बेहतरीन  होते है।

4. बार बार बाल न धोएं: आप रोज रोज बालों धोती है तो इस को तुरंत बंद कर दीजिए। क्योंकि बार बार या जल्दी जल्दी बाल धोने से वो जड़ों से कमज़ोर हो जाते है, जिससे उनका टूटना शुरू हो जाता है। और बाल बेजान हो जाते है।

5. हॉट ऑयल मसाज :  हम सब बचपन से सुनकर ही बड़े हुए है को तेल बालों के लिए बहुत ही ज्यादा ज़रूरी है। आज कल धूल, प्रदूषण जो बालों की नमी और पोषण चुरा लेते है ऐसे में ये और भी जरूरी हो जाता है कि हम हॉट ऑयल मसाज हफ्ते में दो बार ज़रूर करे। इससे हमारे बाल बेजान होने से बच जाते है।

6. दिन में दो बार कंघी करे:- बालों को काला घना रखने के लिए ये जरूरी है आप दिन में दो बार हल्के हाथों से कंघी करे, इससे ब्लड सर्कुलेशन की प्रक्रिया तेज होती है, जिससे बालों को घना और काला बनाए रखने में मदद मिलती है।

तो फिर आप भी ये टिप्स अपनाकर बन जाए काले घने लंबे बालों की मल्लिका और ऐसे ही उपयोगी टिप्स के लिए हमारे साथ बने रहिए।।



बुधवार, 16 जून 2021

शाइनी नेल पॉलिश को मैट में कैसे बदले।

आजकल हम सब यही चाहते है कि ज़माने के साथ साथ हम अपने आप को अपडेट रखें, ये न सिर्फ़ आपकी और हमारी चाहत है, बल्कि आज के समाज की मांग भी है।
कपड़े, मेकअप, रहन सहन हर चीज में आजकल आपको थोड़े थोड़े समय बाद परिवर्तन देखने को मिलता है, और ये सिर्फ इसलिए क्योंकि आजकल समाज हर क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, तो हर कोई यही चाहता है कि हम पीछे क्यों रहे।
तो चलिए आज फिर कुछ नया अपनाते है, कुछ बदलाव करते है, अपने मेकअप के साथ!

कई बार हम बाज़ार जाते है और कुछ ऐसा ले आते है जो हमे अच्छा लगता है, लेकिन उस वक्त चलन में नहीं होता, तो ऐसे में हम क्या करे ?

दरअसल आजकल मैट का चलन काफ़ी बढ़ गया है मैट लिपस्टिक, मैट फाउंडेशन, मैट नेल पॉलिश आदि।
लेकिन हम बाज़ार जाते है, और  शाइनी लिपस्टिक, नेलपेंट हमें हमेशा ही अपनी और आकर्षित करते है, और हम अपने पसंदीदा रंग की शाइनी नेल पॉलिश ले आते है, लेकिन फिर कोई अनायास ही टोक देता है की आज कल तो मैट का चलन है। फिर हम पछतावा करते है की अपने दिल की सुनकर गलत प्रोडक्ट खरीद लाए, लेकिन उनको अब इस्तेमाल के बाद वापिस लौटाया भी नहीं जा सकता तो " ऐसे में क्या करे ?" यही प्रश्र आपके दिमाग़ में घूमता रहता है।
तो आइए मेरे पास आपकी इस मुश्किल का हल है।
जिससे आप बहुत ही आसानी  से शाइनी नेलपॉलिश को मैट लुक दे सकती है:
आइए जानते है कैसे:-
✓ हमारा पहला उपाय है " पाउडर"।

जी हां, आप पाउडर की मदद से शाइनी नेल पॉलिश को मैट में बदल सकते है।
आइए जानते है:-
1. आप अपने नेल पॉलिश की बोतल में कुछ मात्रा में कार्न स्टार्च या बेकिंग पाउडर मिलाएं।।
2. अब इसको अपने नाखूनों पर लगाए।
3. सूखने दें, और अब आप पाएंगे कि आपकी शाइनी नेल पॉलिश मैट में बदल चुकी है।।

✓हमारा दूसरा उपाय है " भाप"।
जी हां, आप भाप की मदद से शाइनी नेल पालिश को मैट में बदल सकते है।
आइए जानते है:-

1. सबसे पहले आप अपने नाखूनों पर नेल पालिश लगाए।
2. अब एक पैन में पानी गर्म करे, तथा अपने नाखूनों पर भाप लगने दे।
3. कुछ देर बाद अपने हाथ गर्म पानी से हटा ले।
4. अब आप पाएंगे कि आपकी शाइनी नेल पॉलिश मैट लुक में बदल चुकी है।।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही, फिर मिलते है एक और नए उपयोगी लेख के साथ ।
अपना व अपनों का ध्यान रखें, तथा खुश रहिए।

" याद रखिएगा दुनिया में सबसे मुश्किल काम है अपने आप को खुश रखना" 
तो कोशिश करते रहिए ।
  


शुक्रवार, 11 जून 2021

जादुई तरीके

काश मैं भी तुम्हारी तरह पतली होती, काश मैं भी तुम्हारी तरह हर पोशाक में बिलकुल फिट लगती...लेकिन ?
दरअसल कई बार हम दूसरों जैसा दिखने के चक्कर में कुछ भी करने को तैयार हो जाते है, लेकिन ये मुमकिन नहीं है क्योंकि हर इंसान अपने आप मे अलग होता है। 
जी हां, आप अपने आप को फिट रखने के लिए प्राकृतिक तरीके अपना सकते हैं, जैसे हेल्थी डाइट लेकर, योग करे आदि!
रुकिए रुकिए, इतना ही नहीं, मेरे पास आपके लिए कुछ ऐसा है, जिससे आप अपने हर अवतार में फिट लग सकती है, बस जरूरत है अपने वार्डरोब में थोड़ा बदलाव करने कि, अपनी कपड़ों को नए रंग देने कि, और थोड़ा सा बदलाव खुद में करने कि, तो चलिए फिर कुछ ऐसी तरकीब के बारे में जानते है जिन्हें अपनाकर आप और भी ज्यादा खूबसूरत लगेंगी:-

1. सही फिटिंग वाले कपड़े पहनें: जी हां, हम सही फिटिंग के कपड़ों का इस्तेमाल करके अपने आपको पहले से ज्यादा आकर्षक दिखा सकते है, लेकिन आपको ध्यान रखना है अगर आप मोटी है तो आप न ज्यादा फिटिंग वाले कपड़े पहने, और न ही ज्यादा ढीले। आपको अपने कपड़े की सही फिटिंग का ध्यान रखना होगा।

2. गहरे रंग के कपड़े पहनें: हमारे पहनावे में रंगों का बहुत अधिक महत्व है। आप अपने आप को स्लिम दिखाना चाहते है तो गहरे रंग के कपड़े पहनें। इससे आप पहले से ज्यादा फिट नज़र आ सकती है। आप जमुनी, काला, नीला, लाल, भूरा आदि रंगो के कपड़े इस्तेमाल कर सकती है।

3. गले के डिजाइन व आकार का ख़ास ध्यान रखे:
अगर आप खुद को थोड़ा स्लिम दिखाना चाहती है तो याद रखे कि कम गहराई वाले गले का आकार या डिजाइन आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आजकल बोट नेक डिजाइन चलन में है।

4. बड़े प्रिंट वाले डिजाइन वाले कपड़े न पहनें: जब भी आप कपड़ों का चयन करें तब ध्यान रखे कि आपको हमेशा छोटे प्रिंट वाले कपड़े लेने चाहिए, क्योंकि बड़े प्रिंट वाले कपड़े आपको और भी ज्यादा मोटा दिखा सकते है।

5. भारी साड़ियों के चयन से बचें: जब भी आप अपने लिए साड़ियों का चयन करे तो ध्यान रखे कि भारी साड़ियों से आप थोड़ी दूरी बना कर रखे क्योंकि नेट वाली साड़ी या फिर ज्यादा स्टोन वर्क वाली साड़ी आपको मोटा दिखा सकती है।

6. बालों को खुला न रखें: अगर आप थोड़ी मोटी है और आपकी हाइट भी कम है तो इसका आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप ड्रेसअप होते समय बालों को बांध ले, उन्हे खुला न छोड़े, क्योंकि खुले बालों में आप और ज्यादा मोटी और आपकी हाइट भी कम ही लगेगी। इसके लिए आप पोनी, बना सकती है, या आप खजुरी चोटी भी बना सकती है, या इसके लिए आप फ्रेंच चोटी भी बना सकती है, ये सभी आपके लुक को परफेक्ट कर देंगे।

7. हमेशा पतले बॉर्डर वाली साड़ी ही चुनें: अगर आप अपने लिए साड़ी खरीद रही है तो हमेशा पतले बॉर्डर वाली साड़ी ही ले। इससे आप और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी।

8. ब्लाउज़ का भी रखे ख़ास ख्याल: अगर आप साड़ी पहनने की शौकीन है लेकिन डरती है कि साड़ी में आपकी चर्बी दिखेगी, तो आप इस बात को ध्यान में रख कर साड़ी पहन सकती है। जब भी आप साड़ी ले तो अगर ब्लाउज़ हैवी है तो साड़ी हल्की और सिंपल ले, और अगर साड़ी में हैवी वर्क है तो ब्लाउज़ सिंपल ले।

9. डार्क मेकअप न करें: जी हां, आप इन भी किसी फंक्शन में जाए इस बात का ध्यान रखे कि डार्क मेकअप न करे, ये आपको उम्र से ज्यादा तथा और ज्यादा मोटी दिखा सकता है। जहां तक हो सके नेचुरल तरीके से ही तैयार हो।

10. हैवी ज्वैलरी का उपयोग न करें: अगर आप किसी भी पार्टी, फंक्शन में अपने आपको सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती है तो ध्यान रखे कि कभी भी बहुत हैवी ज्वैलरी का उपयोग न करे, हमेशा अपने लिए लाइट वेट एक्सेसरीज ही चुनें।

तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही, फिर मिलेंगे कुछ नए, और उपयोगी विषयों के साथ, तब तक खुश रहिए, खुश रखिए और स्वस्थ रहिए।
शुक्रिया।।

सोमवार, 31 मई 2021

Fight with your "fear"

 Hello friends kaise hai aap log?

M aapki host aur dost haazir hu ek baar phir aapke liye kuch khaas lekr...

To chaliye shuru krte hai...aaj mein aapko apne personal experience ke baare me btati hu...

Aap decide kijiyega ki mein sahi hu ya glt.

So let's go...

aaj life ka ek bhut zabardaast fanda samjh aa gya

actually saari problems ka reason sirf ek word h "FEAR "

kuch logo ke liy seriously ye sirf ek word h but vo log society me is trh ke naamon se jane jate h --- pagal , unsenseble.,characterless  etc...

actually har insaan ek fear me h ...or har ek ke alg alg fear h

kisi ko society me value ka fear

kisi ko job or promotion ka fear

kisi ko kisi ke rejection ka fear

kisi ko garibi ka fear

kisi ko dosti tutne ka fear

kisi ko pyar khone ka fear...

or ek sabse bada fear maut ka fear

** ab ek sidha sa solution h ki agr kisi ne society me value khoyi h to kya hua....society har chiz ko sirf char din yaad rkhti h uske baad vi naya shikar dhundh leti h

**kisi n job khoyi to kya bhut kaam h is duniya meor job bhi

**kisi ek ne reject kiya to kya hua vo akela to nhi bacha h duniya me

**koi garib hai to kya hua...kam se kam sukun ki nind to aayegi bhle hi ek roti km khane ko mile

**kisi ne dost khoya to kya hua ...thoda polite ho jao phir dekho saari duniya tumhari dost h

**kisi ne pyar khoya to kya hua ...pyar ek bin moosam ki barsaat ki trh hota h--kbhi kbhi umeed ho to bhi nhi milta or kbhi bina umeed ke hum pr bars jata h

**or sabse bada fear " maut " to doston ye to ek din ayegi hi to darna kaisa

doston believe me,,control ur fear and live life in a uncontrollable manner -------it works definitely 

BE HAPPY ALWAYS

हैप्पी बर्थडे पापा

  पापा मेरी मां के अलावा वो पहले इंसान है, जिसने मुझे हमेशा महसूस कराया कि मैं कितनी ख़ास हूं । आपने मुझे हमेशा ऐसे रखा है, जैसे मैं कोई रा...